फिर सुर्खियों में आईं पूर्व विधायक, शपथ पत्र पर लिखा था लिव इन रिलेशनशिप
मुरादाबाद: सम्भल के चन्दौसी से विधायक रहीं लक्ष्मी गौतम एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
मुरादाबाद: सम्भल के चन्दौसी से विधायक रहीं लक्ष्मी गौतम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पूर्व सपा विधायक का पति दिलीप से चल रहा विवाद तलाक मिलने के साथ ही चर्चा में आ गया है। शिक्षामित्र से विधायक बनीं लक्ष्मी गौतम का पति दिलीप से चल रहे विवाद के दौरान चन्दौसी से मुरादाबाद तक काफी हंगामे हुए। मामला पुलिस तक भी पहुंच गया था। नहीं हुई थी शादी
बताते हैं कि लक्ष्मी गौतम का कभी दिलीप से विवाह ही नहीं हुआ था। वह बदायूं जनपद के फैजगंज बेहटा की रहने वाली हैं। वहीं किसी गाव में एक सरकारी स्कूल में शिक्षामित्र थीं। वहीं चन्दौसी के दिलीप कुमार सहायक अध्यापक थे। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया और लिव इन रिलेशनशिप के तौर पर चन्दौसी में ही साथ-साथ रहने लगे। इस दौरान लक्ष्मी गौतम ने दो बेटियों को जन्म दिया। भतीजे की मदद से लड़ा था चुनाव
वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव में लक्ष्मी गौतम ने भतीजे आशुतोष भोला की मदद से समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा था। इसमें फतेह हासिल हुई। खास बात ये कि उस समय नामाकन के शपथ पत्र में लक्ष्मी गौतम ने दिलीप से शादी का नहीं, बल्कि रिलेशनशिप का जमा किया था। अक्सर होता रहता था विवाद
चुनाव के कुछ दिन बाद तक सबकुछ सही चला। इसके बाद दिलीप और लक्ष्मी गौतम के बीच विवाद होने लगे। कुछ दिन बाद ही ये मामला सड़क तक आ गया था। पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम के अक्रूरजीपुरम और मुरादाबाद के घर पर फायरिंग के साथ विवाद हुए। मामला मीडिया में सुर्खियों में बना रहा था। इस मामले को लेकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोग अब तलाक के बाद इस मामले पर विराम लग जाएगा ऐसा सोचते हैं जबकि कुछ लोग मानते हैं विवाद बढ़ सकता है।