Move to Jagran APP

स्टेशन पर मिलने वाले खाने का करना होगा दोगुना भुगतान Mordabad news

इंडियन रेलवे कैटङ्क्षरग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) ने स्टेशनों पर मिलने वाले खाने की कीमत बढ़ा दी है। आदेश मिलने के साथ ही नई कीमतें लागू कर दी गई हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 11:00 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 11:00 AM (IST)
स्टेशन पर मिलने वाले खाने का करना होगा दोगुना भुगतान Mordabad news
स्टेशन पर मिलने वाले खाने का करना होगा दोगुना भुगतान Mordabad news

मुरादाबाद : इंडियन रेलवे कैटङ्क्षरग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) ने स्टेशनों पर मिलने वाले खाने की कीमत बढ़ा दी है। आदेश मिलने के साथ ही नई कीमतें लागू कर दी गई हैं। स्टेशन पर मिलने वाली खाने की थाली के लिए अब दोगुना भुगतान करना होगा। रोटी, चावल, दाल और सब्जी वाली इस थाली के अब 35 रुपये के बजाय 70 रुपये चुकाने पड़ेंगे। पांच रुपये की चाय की कीमत बढ़ाकर दस रुपये कर दी है। दस रुपये का मिलने वाला इटली बड़ा भी अब 15 रुपये मिलेगा। हालांकि पानी की बोतल रेल नीर की कीमत नहीं बढ़ाई गई है। 

loksabha election banner

 रेलवे बोर्ड ने 12 दिसंबर को कीमत बढ़ाने का आदेश जारी किया था। देश के सभी प्रमुख स्टेशनों पर खान-पान की व्यवस्था आइआरसीटीसी द्वारा संचालित किया जाता है। रेलवे बोर्ड के आदेश को आइआरसीटीसी के बोर्ड में रखा गया। बोर्ड की स्वीकृति मिलते ही स्टेशनों पर खाने की कीमत बढ़ा दी गई है। हालांकि ट्रेनों में खाने की नई कीमत नवंबर से लागू हो चुका है। 

पैैक आइटम प्रिंट कीमत पर मिलेगा

रेलवे के डिब्बा बंद खाने व पीने की पदार्थ पर रेलवे द्वारा कीमत अंकित किया होता है। प्रिंट कीमत पर खाना मिलेगा 

गरीबों को 15 रुपये में मिलेगी पूड़ी सब्जी 

रेलवे ने गरीब यात्रियों पर ध्यान रखा है। सभी स्टेशनों पर जनता खाना के पैकेट की बिक्री जारी रखाने का आदेश दिया है। 15 रुपये की कीमत वाले सात पूड़ी व सब्जी देने का आदेश दिया है। इस बारे में जन संपर्क अधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि आइआरसीटीसी बोर्ड की बैठक में सहमति के बाद स्टेशन पर खाने के नये कीमत लागू कर दिया गया है। 

स्टेशन पर मिलने वाले खाने की दर 

खाना          पुरानी           नई

               कीमत         कीमत 

नाश्ता वेज      25             35

नाश्ता नानवेज  28             45

खाना           35             70

खाना में अंडा   45             80

खाना मांसाहारी  00            120

वेज बिरयानी    44             70

बिरयानी अंडा   48             80

बिरयानी चिकन  70            100 

डोसा            15            50 

इटली बाड़ा      10            15

छोला भटूरा      30            50

राजमा चावल    30            50

चाय             05            10 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.