Farmers Tractor Rally : सम्भल में किसानों के ट्रैक्टरों को रोकने के लिए बुलाई गई पीएसी, सपा कार्यकर्ताओं से नोकझोंक
किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए सम्भल में सोमवार की रात पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के आवास पर बैठक की लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला था। सांसद ने ट्रैक्टर रैली का आह्वान कर दिया था।
By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 03:02 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 03:02 PM (IST)
मुरादाबाद। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए सम्भल में सोमवार की रात पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के आवास पर बैठक की लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला था। सांसद ने ट्रैक्टर रैली का आह्वान कर दिया था।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां के कार्यालय पक्के बाग पर 36 से ज्यादा ट्रैक्टर पहुंच गए और रैली को दिल्ली ले जाने की तैयारी होने लगी। इसी बीच जानकारी होने पर हयातनगर इंस्पेक्टर के अलावा पीएसी भी पहुंच गई। इस दौरान सपाइयों से उनकी नोकझोंक भी हुई। सदस्य डॉ. बर्क भी मौके पर पहुंच गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें