Woman kidnapped in Moradabad: पति को गोली मारकर पूर्व प्रेमी ने किया महिला का अपहरण
Woman kidnapped in Moradabad थाना मैनाठेर के बरैटा खिजरपुर गांव के जाहिद हुसैन ने छह महीने पहले मनोटा थाना असमोली (सम्भल) की गोशिया से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि गोशिया का गांव के ही एक युवक से पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Woman kidnapped in Moradabad: मुरादाबाद में दिनदहाड़े बाइक सवार पति को गोली मारकर बदमाश महिला का अपहरण कर ले गए। अपहरण करने वालों में एक महिला का पूर्व प्रेमी है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
थाना मैनाठेर के बरैटा खिजरपुर गांव के जाहिद हुसैन ने छह महीने पहले मनोटा, थाना असमोली (सम्भल) की गोशिया से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि गोशिया का गांव के ही एक युवक से पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को जाहिद पत्नी को साथ लेकर रसूलपुर अड्डे पर दवा लेने के लिए आ रहा था।
रास्ते में दो बाइकों पर सवार होकर तीन युवक आ गये। उन्होंने गोशिया का अपहरण करने की कोशिश की। जाहिद ने इसका विरोध किया तो गोली मार दी। गोली जाहिद के कंधे में लगी है। आरोपित युवक गोशिया का अपहरण करके साथ ले गए। गोली लगने से घायल जाहिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल करने में लगी है। लेकिन अभी तक गोशिया का कोई सुराग नहीं लगा है।