यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुरादाबाद में प्रेम कहानी का दुखद अंत: साबिया से बनी साक्षी चौहान की गला दबाकर हत्या, शक में पति ने किया कत्ल
Moradabad Murder Update News In Hindi नौ साल पहले सुरजन नगर की साबिया नाम परिवर्तन कर साक्षी चौहान बनी गई ...और पढ़ें

HighLights
- आए दिन होता था पति और पत्नी के बीच झगड़ा
- किराये के घर में रहता था दंपती
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नौ साल की प्रेम कहानी का रविवार को दुखद अंत हो गया। पति का पत्नी के ऊपर भरोसा खत्म हुआ तो उसने गला घोंटकर हत्या कर कर दी। सुरजन नगर की रहने वाली साबिया प्रेमी के लिए साक्षी चौहान बन गई। एक सात वर्षीय बेटी दुआ भी है। काम छूटने के बाद पति अंकुर उसके ऊपर शक करने लगा था। शनिवार की रात उसने पत्नी की हत्या करने के बाद कमरा बंद कर दिया और वहां से भाग निकला था। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया जेल भेज दिया है।
ठाकुरद्वारा के सुरजन नगर में कारी हनीफ का परिवार रहता है। इनके घर से 50 मीटर के फासले पर विजेंद्र चौहान का भी परिवार रहता है। नौ वर्ष पूर्व कारी हनीफ की बेटी सादिया का विजेंद्र के बेटे अंकुर चौहान से प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों का सम्प्रदाय अलग-अलग होने की वजह से जब समाज के लोगों को इसकी भनक लगी तो पाबंदी लगा दी गई। युवती का भी घर से निकलना बंद कर दिया गया था। इसके बाद भी दोनों बाज नहीं आए। इन दोनों ने घर से भागकर विवाह कर लिया। युवती का मंतारण करा दिया गया।
काम छूटा तो गृहस्थी चलाने में आया संकट
युवती सादिया से साक्षी चौहान हो गई। इसके बाद यह दाेनों मझोला क्षेत्र के गागन में किराये का कमरा लेकर रहने लगे। छह-सात साल तक तो युवक काम करता रहा। उसका काम छूटा तो गृहस्थी चलाने में संकट हो गया। इसके बाद सादिया उर्फ साक्षी चौहान ने फर्म में जाब शुरू कर दी। रात अधिक होने पर फैक्ट्री से कभी कोई तो कभी कोई छोड़ने के लिए आता था। इस वजह से अंकुर चौहान पत्नी पर शक करने लगा था। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।
बेटी दोनों के झगड़े में रोती थी
सात वर्षीय बेटी दुआ माता-पिता का झगड़ा देख राेने लगती थी। शनिवार की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। रोज रोज के क्लेश को लेकर अंकुर ने पत्नी का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह कमरा बंद करके निकल गया। देर रात पुलिस को पड़ोसियों ने खबर दी तो दरवाजा तोड़कर महिला के शव को निकाला गया। इस दौरान महिला के स्वजन को भी जानकारी दे दी गई। वह भी मुरादाबाद आ गए थे।
ये भी पढ़ेंः UP Weather News: पश्चिम के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार, IMD का ताजा अपडेट
ये भी पढ़ेंः मुरादाबाद में सीएम के आगमन पर बड़े वाहनों का रूट बदला; स्कूली बसों को छूट, देखें कहां से मिलेगी रोडवेज
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। वहीं अंकुर चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुरजन नगर में महिला को उसके स्वजन ने कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया।
