विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather News: पश्चिम के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार, IMD का ताजा अपडेट

Published: Mon, 02 Sep 2024 07:45 AM (IST)

Weather Update UP यूपी में आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों ...और पढ़ें

UP Weather News: यूपी में आज बारिश की संभावनाएं हैं। (सांकेतिक तस्वीर)
UP Weather News: यूपी में आज बारिश की संभावनाएं हैं। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. लखनऊ में अधिकतम 36 और न्यूनतम 27 डिग्री तापमान के आसार
  2. मेरठ में उमस भरी गर्मी की संभावना, तापमान भी बढ़ेगा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दोनों संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश-गरज के साथ बौछारें पड़ीं। मानसून की रफ्तार पर लगा ब्रेक एक बार फिर से हट रहा है।

यूपी में आज गौतमबुद्धनगर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, बहराइट, संतकबीर नगर, लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, फतेहपुर, प्रयागराज, बलिया, वाराणसी में अच्छी बारिश की संभावनाएं हैं। वहीं झांसी, कानपुर, मैनपुरी हाथरस सहित कुछ जिलों में बादल छाने रहने की संभावनाएं हैं। वहीं मेरठ में आज तेज धूप निकलने के साथ उमस रहने की संभावनाएं हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रयागराज में आज का तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं फुरसतगंज में 31 डिग्री के बीच रह सकता है। बहराइच में 27 डिग्री और बरेली में 26 डिग्री रह सकता है। मेरठ में सबसे अधिक 34 डिग्री रहने के आसार हैं।  

मुरादाबाद में शाम की बारिश से मिली राहत

दिन भर गर्मी के बाद शाम को वर्षा से राहत मिली। सुबह चिलचिलाती धूप निकली। पसीने से शरीर लथपथ हो गया। हवा गुम होने से उमस भरी गर्मी ने दिन भर व्याकुल किया। शाम को चार बजे और फिर शाम को छह बजे वर्षा हुई। इससे मौसम ठंडा हुआ। लेकिन, चौकाने वाली बात यह थी कि कांठ रोड पर जिस समय वर्षा हो रही थी तब दिल्ली रोड पर सूखा था और जब दिल्ली रोड की ओर तेज वर्षा हुई तो कांठ रोड पर नहीं हुई। पुराने शहर में भी वर्षा हुई। जिससे कई जगह जलभराव की स्थिति बनी रही।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में बूंदाबांदी की संभावना है। पुराने शहर में चौमुखा पुल, जीएमडी रोड, जेल रोड समेत कई जगह जलभराव होने से लोगों को दिक्कतें हुईं।

ये भी पढ़ेंः Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या के दिन जरूर करें यह कार्य, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

ये भी पढ़ेंः Rampur News: पिंजरे में फंसा एक तेंदुआ, दहाड़ से गूंजा जंगल; मसवासी के लोगों ने ली राहत की सांस

आगरा में उमस कर रही परेशान, सुबह से बादल

शहर में रविवार को उमस ने बेहाल किया। बादल छाए रहने की वजह से आर्द्रता अधिक रही। वहीं सोमवार को बादल छाने और हवा चलने से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार को अच्छी वर्षा होने के आसार हैं।