टूटे रिश्तों की डोर मजबूत बनाने पर जोर
मुरादाबाद : हर रोज कप्तान के पास आने वाली सौ शिकायतों में 70 से 80 प्रार्थना पत्र महिला उत्पीडऩ क
मुरादाबाद : हर रोज कप्तान के पास आने वाली सौ शिकायतों में 70 से 80 प्रार्थना पत्र महिला उत्पीडऩ के आ रहे हैं, ज्यादातर महिलाएं दहेज उत्पीडऩ का शिकार हैं। उनके टूटते रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलरों को कप्तान ने टिप्स दिए। महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें निस्तारण करने के बारे में कहा गया।
महिला उत्पीडऩ के ज्यादातर मामले
एसएसपी जे रविन्दर गौड ने बताया कि महानगर में ज्यादातर समस्याएं महिला उत्पीडऩ की सामने आ रही हैं। परिवार परामर्श केंद्र में मामला जाने के बाद ज्यादातर मामलों में तारीख देकर उनकी दूरिया खत्म की जाती हैं। कप्तान ने कहा कि मामलों का निस्तारण जल्दी करें। पीड़ित और आरोपी पक्ष को काउंसलर अधिक से अधिक समय देकर उनके आने वाले भविष्य के बारे में समझाएं। उन्होंने काउंसलरों से भी परिवार परामर्श केंद्र में आने वाली परेशानी के बारे में पूछा। साथ ही सुझाव भी मागे गए कि टूटते रिश्तों को किस प्रकार आसानी से जोड़ा जा सकता है। सभी काउंसलरों ने अपनी अलग अलग राय दी है। साथ ही बताया गया कि महिलाओं को परामर्श केंद्र में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्हें पानी पिलाने की व्यवस्था भी की जाए।
मॉनीटरिंग के दिए आदेश
एसएसपी ने महिला अफसरों को भी महिला उत्पीडऩ के मामलों की मॉनीटड्क्षरग करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने इससे पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में आसानी होगी। इसके अलावा इस तरह से आरोपितों पर जल्द से जल्द कार्रवाई भी तय की जाएगी। ऐसे में निगरानी जरूरी है। इस मौके पर एएसपी अपर्णा गुप्ता, सीओ पूनम समेत परिवार परामर्श केंद्र के सभी काउंसलर मौजूद रहे।