विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Electricity Problem : मुरादाबाद में आज और कल पांच घंटे तक इन इलाकों में नहीं आएगी ब‍िजली

By Narendra KumarEdited By:
Published: Sat, 13 Nov 2021 06:56 AM (IST)

Electricity Problem 13 और 14 नंवबर को टावर संख्या 7 8 9 10 10-11 11-12 के मध्य 33 11 केवी ...और पढ़ें

सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Electricity Problem : 220 केवी बड़े बिजलीघर से रामपुर-टांडा जाने वाली 132 केवी लाइनों के कंडक्टर बदले जाएंगे। इसको लेकर 13 और 14 नंवबर को टावर संख्या 7, 8, 9, 10, 10-11, 11-12 के मध्य 33, 11 केवी की लाइनों पर काम किया जाएगा। इसको लेकर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

शुक्रवार को तो टीम ने कंडक्टर बदलने का काम किया था। इसी तरह शनिवार और गुरुवार को भी यही स्थिति बनी रहेगी। इसमें 33 केवी लाइन कुंदनपुर ढक्का, 11 केवी फीडर मंडी समिति, साईं मंदिर फीडर, 33 केवी लाइन सीतापुरी की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे मंडी समिति, एकता कालोनी, चाऊ की बस्ती, राम तलैया, विकास नगर, ढक्का, कुंदनपुर, मानपुर नारायणपुर, शिवमूर्ति, सूर्य नगर, मंडी समिति के पीछे, सीतापुरी, जयंतीपुर, रहमतनगर, पीर का बाजार, गागन के तकरीबन 25 हजार उपभोक्ताओं को दुश्वारी का सामना करना पड़ेगा। कई घंटे तक उन्‍हें ब‍िजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता प्रमोद गोबनिया ने बताया कि 13,14 नवंबर के शेड्यूल के मुताबिक कटौती की जाएगी। करीब पांच घंटे तक कंडक्टर बदलने का काम किया जाएगा। इसके बाद आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

तीन तलाक का आरोपित गिरफ्तार : अमरोहा में नगर कोतवाली पुलिस ने तीन तलाक के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि नगर के मुहल्ला इस्लामनगर निवासी दानिश के खिलाफ उसकी पत्नी ने तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपित फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं डिडौली कोतवाली पुलिस ने युवक को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि जिवाई चौकी प्रभारी निशांत राठी ने चेकिंग के दौरान युवक को पकड़ लिया। उसके पास से चाकू बरामद हुआ है। आरोपित का नाम सचिन निवासी पतेई खालसा है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।