Move to Jagran APP

शिक्षा में नैतिकता के भाव की काफी कमी : डॉ. दिनेश शर्मा

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारी शिक्षा पद्धति में नैतिकता के भाव की काफी कमी है। नैतिकता का भाव अच्छा रहता तो फिर स्कूलों के बाहर एंटी रोमियो दल को लगाने की जरूरत हीं नहीं पड़ती।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 22 Oct 2017 05:58 PM (IST)Updated: Sun, 22 Oct 2017 06:03 PM (IST)
शिक्षा में नैतिकता के भाव की काफी कमी : डॉ. दिनेश शर्मा
शिक्षा में नैतिकता के भाव की काफी कमी : डॉ. दिनेश शर्मा

मुरादाबाद (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का मानना है कि हमारी शिक्षा में नैतिकता के भाव की काफी कमी है। वह कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के साथ आज पीतलनगरी मुरादाबाद में बालिका कालेज के उद्घाटन पर पधारे थे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख भी थे। 

loksabha election banner

उप मुख्यमंत्री के साथ माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के साथ ने मुरदाबाद के मंगूपुरा में नारायण कुमार लोहिया बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का उद्ïघाटन  किया। समारोह में लोक निर्माण एवं पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बलदेव सिंह औलख व समाज कल्याण मंत्री गुलाब देवी भी थे। 

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारी शिक्षा पद्धति में नैतिकता के भाव की काफी कमी है। अगर नैतिकता का भाव अच्छा रहता तो फिर हमको स्कूलों के बाहर एंटी रोमियो दल को लगाने की जरूरत हीं नहीं पड़ती। यहां पर तो विपक्षी दल प्रदेश सरकार के एन्टी रोमियो स्क्वाड पर सवाल उठाते हैं। हम कहते हैं कि प्रदेश में उसकी जरूरत क्यों पड़ी। हमारे समाज मे नैतिकता का अभाव है। शिक्षा में नैतिकता का भाव होना चाहिये। विद्या भारती शिक्षा के साथ नैतिकता का भाव भरने का काम कर रही है। अगर सभी विद्यालय यह काम करें तो एन्टी रोमियो स्क्वाड की जरूरत नहीं होगी।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अगले शैक्षिक सत्र से हम यूपी बोर्ड को भी एनसीआरटी के पैटर्न पर चलाएंगे। अब यूपी बोर्ड के छात्र भी अन्य बोर्ड के समान अंक प्राप्त करेंगे। शिक्षा में सरकार आमूल चूल परिवर्तन करेगी। विद्यालयों का हर कार्यक्रम पहले से तय होगा। बोर्ड परीक्षा में स्वकेंद्र खत्म कर दिए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने मुरादाबाद में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संकल्प की बात कही। सभी को विश्वविद्यालय के लिए साथ आने का आह्वान किया। 

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अयोध्या में 18 अक्टूबर के कार्यक्रम को लोग साम्प्रदायिक बता रहे हैं। यह बहुत जरूरी था। इसके माध्यम से हम पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे विदेशी मुद्रा प्राप्त होगी साथ ही रोजगार का सृजन होगा। 

इस मौके पर डॉ. रीता बहुगुणा ने कहा कि शिक्षा खास लोगों के लिए नहीं होनी चाहिए। शिक्षा को सामान्य बनाकर सभी तक पहुचाने का काम प्रदेश सरकार की ओर से किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि सरकारी शिक्षा ऐसी हो कि सभी उसे ग्रहण कर सके। 15 सालों में प्रदेश शिक्षा और विकास में पिछड़ गया है। अब उसे देश का अग्रणी प्रदेश बनाना है। जिसके लिए काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, जल्द हटेगी खनन से रोक

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा शिक्षा का दान सबसे बड़ा दान है। विद्या भारती देश भर में शिक्षा देने का काम कर रही है। कुछ लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए गलत भाषा का प्रयोग करते हैं उनसे कहना चाहती हूं कि वह लोग संघ के साथ आएं और सेवा भाव को देखें, समझें।

यह भी पढ़ें: बुंदेलखंड की धरती को प्यासी नहीं रहने देंगे : योगी आदित्यनाथ

संघ आज देश नही दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा संघ से आएं हैं। संघ देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। सच्ची देशभक्ति संघ सिखाता है और कोई नहीं।

यह भी पढ़ें: भारतीय जनता पार्टी तो अफीम की पुड़िया लेकर चलती है : अखिलेश यादव

इस दौरान लोक निर्माण एवं पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बलदेव सिंह औलख, समाज कल्याण मंत्री गुलाब देवी, विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री शिव कुमार, सम्भल सांसद सतपाल सैनी, निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल, शहर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश चुन्नू मौजूद थे। इसके बाद सभी लोग विद्या भारती की साहित्य गोष्ठी में भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के महोबा आगमन से पहले किसान ने किया आत्मदाह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.