सगाई के बाद कार की मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार, पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
बिलारी में मोमिना ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी की शादी कुंदरकी के मोहम्मद असलम से तय हुई ...और पढ़ें

HighLights
मोमिना ने बेटी की शादी टूटने पर पुलिस में शिकायत की।
लड़के पक्ष ने दहेज में बोलेरो कार की मांग रखी।
पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
संवाद सूत्र, बिलारी। तेवर खास गांव की मोमिना ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने अपनी बेटी की शादी कुंदरकी थाने के सीलपुर निवासी मोहम्मद असलम से तय की थी। 13 अप्रैल की शाम को बारात आनी थी। शादी में उन्होंने सारा सामान एकत्र करने के साथ ही मैरिज हॉल भी बुक कर लिया था।
आरोप लगाया कि अब लड़का और उसके पिता मोहम्मद असलम, भाई सुभान, बहनोई कादिर, भाई जुल्फिकार इकराम जुबेदा अशरफ और हाफिज उससे शादी में बोलेरो कार की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं करने पर शादी करने से इनकार कर रहे हैं।
महिला ने बताया कि उसने सगाई में काफी सोना और चांदी के साथ नकद पैसे भी दिए थे। वही लड़का सऊदी अरब में रहता है। वह आने से मना कर रहा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर लड़के समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
