Move to Jagran APP

व‍िधवा समझ चिकित्सक ने रचा ली मह‍िला से शादी, जालसाज मह‍िला ने पहले पत‍ि के साथ म‍िलकर उड़ा दी नींद

अदालत के आदेश पर तीन के खिलाफ दर्ज क‍िया गया मुकदमा। रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर च‍िक‍ित्‍सक पर जानलेवा हमला भी हुआ। चि‍क‍ित्‍सक ने ज‍िस मह‍िला को व‍िधवा समझकर उसके साथ शादी रचाई थी वह पूरी तरह धोखेबाज न‍िकली।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 11:20 AM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 11:20 AM (IST)
व‍िधवा समझ चिकित्सक ने रचा ली मह‍िला से शादी, जालसाज मह‍िला ने पहले पत‍ि के साथ म‍िलकर उड़ा दी नींद
जालसाज मह‍िला से मकान पर कर ल‍िया कब्‍जा।

अमरोहा, जेएनएन। खुद को विधवा बताकर दूसरी शादी करने वाली महिला ने पहले पति के साथ मिलकर दूसरे पति पर जानलेवा हमला किया। पांच लाख रुपये की मांग की और एक मकान पर कब्जा कर लिया। अब अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

घटना बीते दो सितंबर 2020 को रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव झनकपुरी की। हापुड़ जनपद के थाना गढ़ मुक्तेश्वर के गांव अल्लाह बख्शपुर निवासी सलमान अली निजी चिकित्सक हैं। दो साल पहले उनकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। महिला ने खुद को विधवा बताया था। इस दौरान उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गए। बीते साल दोनों ने शादी कर ली। पहले से शादीशुदा सलमान ने दूसरी पत्नी को गांव में ही अपने दूसरे मकान में रख लिया। परंतु सलमान की दूसरी पत्नी का पहला पति भी जीवित निकला। तीन महीने पहले सलमान ने दोनों को आपत्तिजनक स्थित में पकड़ लिया था। राज खुलने के बाद दूसरी पत्नी व उसके पहले पति ने सलमान को धमकाना शुरू कर दिया। मकान पर कब्जा कर लिया तथा पांच लाख रुपये की मांग की। मुकदमा भी दर्ज करा दिया। आरोप है कि बीती दो सितंबर को सलमान अपनी पहली पत्नी के साथ रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर से बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। हाईवे पर गांव झनकपुरी के पास उनकी दूसरी पत्नी अपने पहले पति फक्कू व दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ कार में सवार होकर आ गई। सलमान की बाइक को टक्कर मार दी। उसके बाद घायल दंपती पर फायर कर दिया। घटना को अंजाम देकर वे फरार हो गए। पीड़ित दंपती थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसके बाद उन्होंने अदालत की शरण ली। याचिका दायर के रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस मामले में अदालत के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने तबस्सुम, फक्कू व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.