Move to Jagran APP

धान क्रय केंद्र पर धाधली देखकर भड़के जिलाध्यक्ष

भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान कुआखेड़ के धान के धान क्रय केंद्र पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 02:14 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 02:14 AM (IST)
धान क्रय केंद्र पर धाधली देखकर भड़के जिलाध्यक्ष
धान क्रय केंद्र पर धाधली देखकर भड़के जिलाध्यक्ष

जेएनएन,मुरादाबाद: भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने शरीफ नगर सुरजन नगर रोड स्थित कुआखेड़ा धान क्रय केंद्र पर पहुंचकर किसानों की समस्या सुनी। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि केंद्र प्रभारी कभी बारदाना तो कभी लेबर की कमी बताकर तौल नहीं कर रहा है। किसान 2 दिन से अपनी ट्राली लिए खड़े हैं। उनको मौके पर केंद्र प्रभारी नहीं मिला। किसानों का कहना था कि जानबूझकर उनको परेशान किया जा रहा है। दलालों के माध्यम से केंद्र प्रभारी थान खरीद कर रहे हैं। किसान के धान में तमाम कमिया निकाल कर वापस भेज रहा है। धान व्यापारी खरीद कर किसानों की खसरा खतौनी ऑनलाइन कराकर धान केंद्रों पर तुलवा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने केंद्र प्रभार को जमकर फटकार लगाई। कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी धान क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी किसानों का शोषण करता है तो कार्रवाई की जाएगी। 36000 क्िवटल का लक्ष्य है। अभी तक 16 क्िवटल धान की खरीद की गई है। लक्ष्य से काफी कम है। जिला अधिकारी जिला कृषि अधिकारी से भी वार्ताकर केंद्र प्रभारियों की जाच कराई जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.