सम्भल में दुष्कर्म पीडि़ता के घर पहुंचीं महिला आयोग की उपाध्यक्षMoradabad News
नखासा थाना क्षेत्र के कस्बे में 12 दिन पहले किशोरी को दुष्कर्म के बाद ङ्क्षजदा जला दिया गया था उपाध्यक्ष ने किशोरी की मां को गले लगाकर दी सांत्वना
सम्भल, जेएनएन। नखासा थाना क्षेत्र में 12 दिन पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद ङ्क्षजदा जलाने की घटना हुई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पीडि़त परिवार से मुलाकात करने के लिए पहुंची। आयोग की उपाध्यक्ष ने पीडि़त परिवार के परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि वह उन्हें न्याय व हरसंभव सहायता दिलाने में मदद करेंगी। पीडि़ता की मां ने मृत्यु प्रमाण पत्र न बनाए जाने की शिकायत की तो उन्होंने अफसरों पर नाराजगी जताई।
क्षेत्र के एक कस्बे में 21 नवंबर की शाम घर में घुसकर किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने विरोध किया तो युवक ने केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी थी। किशोरी ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बीते शनिवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। मंगलवार को मामले की जांच पड़ताल करने के लिए राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा ङ्क्षसह पहुंचीं। उन्होंने पीडि़ता की मां को गले लगाकर ढांढस बंधाया। आयोग की उपाध्यक्ष ने पीडि़ता की मां को उसके बच्चो की शिक्षा में मदद करने व सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का भी भरोसा दिलाया। पीडि़ता की मां ने उन्हें बताया कि अभी तक किशोरी की मौत का प्रमाणपत्र नहीं बन पाया है। इस पर सुषमा ने अफसरों से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शीघ्र प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
रिश्ते के देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
गजरौला : थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति के मौसेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति का मौसेरा भाई घर पर आया था। उस समय वह घर पर अकेली थी। उसने घर में अकेला देखकर उसे बुरी नियत से दबोच लिया और दुष्कर्म कर फरार हो गया। मंगलवार को महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसएसआइ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
एंटी रोमियो टीम ने दस युवकों को पकड़ा, खलबली
गजरौला: औद्योगिक नगरी में गठित की गई नई एंटी रोमियो टीम ने शहर में अभियान चलाकर दस युवकों को पकड़ा है। हालांकि बाद में सभी युवकों को हिदायत देकर छोड़ दिया। मंगलवार को एंटी रोमियो टीम प्रभारी सरिता कश्यप के नेतृत्व में टीम ने चेङ्क्षकग अभियान चलाया। सड़कों पर आवारागर्दी करते घूम रहे बाइक सवार युवकों को पकड़कर थाने में बैठा दिया। इस दौरान सिपाही अरूण कुमार, परमवीर मलिक, सोनी, विमलेश आदि मौजूद रहे। वहीं इनके पकड़े जाने से संबंधित क्षेत्रों में खलबली मच गई।