दिल्ली के युवक ने भरी पंचायत में पत्नी को दिया तीन तलाक Rampur News
बेटी को जबरन ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने खुर्रम उसकी मां अमीना बेगम और भाई सिकंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 01:18 AM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 12:17 PM (IST)
रामपुर। दिल्ली के युवक ने पत्नी को भरी पंचायत में तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पति, सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर के गंज थाना क्षेत्र के ढेर मीरबाज खान मुहल्ले की फौजिया का निकाह छह साल पहले दिल्ली के पटपडग़ंज निवासी खुर्रम शहजाद अली के साथ हुआ था। उनके तीन साल की एक बेटी भी है। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज को लेकर फौजिया का उत्पीडऩ करने लगे। उन्होंने कई बार उसे प्रताडि़त किया। इसके चलते उसने महिला थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। मंगलवार को फौजिया के कटकुइया मुहल्ला निवासी रिश्तेदार के यहां में दोनों पक्षों की पंचायत चल रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और खुर्रम ने फौजिया को तीन तलाक दे दिया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें