Move to Jagran APP

सरसों के तेल में पेप्साइड ऑयल की मिलावट से सेहत को खतरा

त्योहारी सीजन में खरीदारी की जल्दी में हम मिलावटी सामान खरीदकर घर ले आते हैं। मिलावटी सामान सेहत के लिए कितना खतरनाक है। इसका अंदाजा उस वक्त होता है जब कोई बीमार होता है। इसलिए पहले से ही सतर्कता बरतें और मिलावट की पहचान करने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को सूचित करें।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 12:17 AM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 02:25 PM (IST)
सरसों के तेल में पेप्साइड ऑयल की मिलावट से सेहत को खतरा
सरसों के तेल में पेप्साइड ऑयल की मिलावट से सेहत को खतरा

मुरादाबाद, जेएनएन। त्योहारी सीजन में खरीदारी की जल्दी में हम मिलावटी सामान खरीदकर घर ले आते हैं। मिलावटी सामान सेहत के लिए कितना खतरनाक है। इसका अंदाजा उस वक्त होता है जब कोई बीमार होता है। इसलिए पहले से ही सतर्कता बरतें और मिलावट की पहचान करने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को सूचित करें। सरसों के तेल में पेप्साइड ऑयल (कारखानों में काम में लिया जाने वाला ऑयल) मिलाया जाता है, जिससे पेट की बीमारियां और कैंसर तक होने की संभावना हो जाती है। सरसों तेल में अरंडी, सत्यानाशी, सोयाबीन और पॉम ऑयल के अलावा कई तरह के केमिकल मिलाए जा रहे हैं। मिलावटखोर राइस ब्रॉन को भी सरसों के तेल में मिलाकर बेच रहे हैं। इसकी पहचान करना बहुत जरूरी है। खरीदारी करते समय अगर आपने ये काम नहीं किया तो ये जानलेवा हो सकता है।

loksabha election banner

ऐसे करें मिलावटी तेल की पहचान

- फ्रिज में रखने के बाद सरसों का तेल जम जाए तो मिलावट है।

- हाथ पर रगड़ कर देखें। हाथ पर रंग छोड़े तो मिलावट है।

- तेल में खुशबू और रंग के लिए केमिकल मिलाया जाता है।

- एक चम्मच सरसों के तेल में पांच मिलीलीटर नाइट्रिक एसिड डालकर हिलाने पर अगर रंग बदलता है तो सत्यानाशी तेल की मिलावट है।

- सरसों के तेल में मिलावट करने के लिए अरंडी, सत्यानाशी, पाम और सोयाबीन के तेल के अलावा कई रसायन मिलाए जाते हैं।

ये बोले डॉक्टर

दिक्कत होती है तो फौरन चिकित्सक से संपर्क करें

मिलावटी सरसों के तेल से पेट की गंभीर बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। सामान खरीदने से पहले उसकी जांच कर लें। खाना खाने के बाद अगर शरीर में किसी तरह की दिक्कत होती है तो फौरन चिकित्सक से संपर्क करें।

डॉ. सीपी सिंह, फिजिशियन

मिलावट महसूस हो तो संपर्क करें अभिहित अधिकारी से

मिलावटखोरी के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य पदार्थ में मिलावट महसूस हो तो फौरन हमसे संपर्क करें।

विनोद कुमार सिंह, अभिहित अधिकारी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.