मुरादाबाद में ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत Moradabad news
तेज रफ्तार से आ रही ई रिक्सा ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। मौके पर ही मजदूर की गंभीर रुप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
मुरादाबाद। थाना गलशहीद क्षेत्र में तेज रफ्तार ई रिक्शा ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। मजदूर की मौत से उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई है।अस्पताल स्टाफ की सूचना पर पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मूलरूप से मूड़ापाण्डे थाना क्षेत्र के गांव हरसेनपुर निवासी नत्थू लाल पुत्र बनवारी लाल हाल में महानगर के कटघर थाना क्षेत्र शिवपुरी में किराए के मकान में रहकर फर्म में मजदूरी करता है। शुक्रवार की रात नत्थूलाल साइकिल से ईदगाह जा रहा थे। गलशहीद थाना क्षेत्र ईदगाह के पास उसकी साइकिल को एक तेज रफ्तार ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार मजदूर नत्थू लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मजदूर नत्थू लाल की मौत से उसके परिवार चीख पुकार मच गई है। गलशहीद थाना पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।