सांप्रदायिक ताकतों के चंगुल में फंसा देश, पार्टी की बढ़ रही लोकप्रियता
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
रामपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की बैठक आगापुर में बरेली बाईपास रोड पर राम बहादुर गौतम के आवास पर हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुहम्मद याकूब खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर राम बहादुर गौतम को मिलक विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
समाज का हर वर्ग पार्टी से जुड़ रहा है। विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर पार्टी की सरकार बनेगी। जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद रेहान खान ने कहा कि आज देश व प्रदेश सांप्रदायिक शक्तियों के चंगुल में फंस चुका है। उत्तर प्रदेश की आवाम हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। इस मौके पर अरशद खान, मुहम्मद अनस खान, मकसूद अंसारी, आजम शाह, नन्हे गौतम, हीरालाल व तेजपाल आदि मौजूद रहे।