मांस से भरी पिकअप के साथ पार्षद गिरफ्तारMoradabad News
चड्ढा मोड़ से गुजर रही एक पिकअप को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान उसमें सात क्विंटल मांस मिला। पुलिस ने मांस की बावत पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तब पिकअप पर सवार तीन
जेएनएन, मुरादाबाद : मुरादाबाद नगर निगम के एक पार्षद को पुलिस ने मांस से भरी पिकअप के साथ मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के दो अन्य सहयोगी भी पकड़े गए हैं। जांच में गैर कानूनी तरीके से मांस चोरी छिपे ले जाने की पुष्टि हुई।
गलशहीद थाना प्रभारी दिनेश शर्मा के मुताबिक मंगलवार को सुबह पुलिस गश्त पर थी। चड्ढा मोड़ से गुजर रही एक पिकअप को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान उसमें सात क्विंटल मांस मिला। पुलिस ने मांस की बावत पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तब पिकअप पर सवार तीनों लोगों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। तीन डॉक्टरों के पैनल ने मांस की जांच की। मांस भैंस का बताया गया।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वाहन ईदगाह नईबस्ती निवासी तौकीर कुरैशी चला रहा था। सात कुंतल मांस वार्ड-59 के पार्षद आरेफीन मदनी का था। एसओ ने बताया तीसरा आरोपित जीशान बड़ा अहाता इस्लामनगर का रहने वाला है। मांस लेकर वह डासना जा रहे थे। पार्षद आरेफीन ने मांस कारोबार का लाइसेंस दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक जो मांस बरामद हुआ उससे संबंधित डिटेल देने में आरोपित नाकाम रहा। आरोपित आरेफीन मदनी, तौकीर कुरैशी और जीशान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।