Move to Jagran APP

Live Moradabad Coronavirus News Updates : मुरादाबाद में कोरोना पॉजिटिव एक की मौत, 17 जमाती भी वायरस की चपेट में, अमरोहा में सास-बहू भी संक्रमित

तब्लीगी जमात के लोगों के संपर्क में आए मुरादाबाद के 17 स्थानीय जमाती भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा अमरोहा में सास और बहू कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 13 Apr 2020 09:53 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2020 07:10 AM (IST)
Live Moradabad Coronavirus News Updates : मुरादाबाद में कोरोना पॉजिटिव एक की मौत, 17 जमाती भी वायरस की चपेट में, अमरोहा में सास-बहू भी संक्रमित
Live Moradabad Coronavirus News Updates : मुरादाबाद में कोरोना पॉजिटिव एक की मौत, 17 जमाती भी वायरस की चपेट में, अमरोहा में सास-बहू भी संक्रमित

मुरादाबाद, जेएनएन।जिले में 17 जमाती में कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। सभी जमाती है और हल्द्वानी में मिले जमातियों के संपर्क में रहे थे। वर्तमान में सभी एमआइटी क्वारंटाइन होम में भर्ती है। वहीं दूसरी ओर कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मौत होने की पुष्टि हुई है। टीएमयू में भर्ती कोरोना पॉजिटिव सरताज अली की मौत हो गई। मुरादाबाद में यह पहली मौत है। नागफनी थाना क्षेत्र के नवाबपुरा का रहने वाला सरताज अली सात अप्रैल से भर्ती था। वह खुद ही अस्पताल पहुंचा था। उसके कोरोना संक्रमित होने की रिपेार्ट रात नौ बजे आई थी।

loksabha election banner

यह है पूरा मामला 

सोमवार रात मेडिकल कालेज अलीगढ़ को भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 17 लोग कोराना वायरस पाजिटिव मिले हैं। इन सभी के नमूने नौ अप्रैल को लिए गए थे। इसमें एक जमाती की हालत गंभीर होने पर होने पर टीएमयू में भर्ती कराया गया है। पाजिटिव पाए गए लोगों में से चार गोकुलदास महाविद्यालय क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके अलावा एक-एक संक्रमित व्यक्ति नवाबपुरा, नागफनी, गलशहीद व तंबाकू बालान क्षेत्र के निवासी हैं। बाकी नौ अन्य भी महानगर  विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना रोगियों की संख्या 19 हो गई है। जिसमें एक युवती कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घर जा चुकी है। अब कुल 18 रोगियों का उपचार चल रहा है। रामपुर जिले के टांडा जमात हुई थी। जिसमें निजामुद्दीन हुए जमात में शामिल कुछ जमाती भी शामिल हुए थे। पिछले दिनों हल्द्वानी में निजामुद्दीन से लौटे जमाती को कोरोना से पीडि़त पाए गए थे। इसके बाद उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को आठ अप्रैल को एमआइटी क्वारंटाइन होम में रखा गया था। इन सभी के नमूने नौ अप्रैल को लेकर अलीगढ़ में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज भेजे गए थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमसी गर्ग ने पुष्टि की।   

अमरोहा में सास-बहू कोरोना पॉजिटिव, पति पहले से ही संक्रमित 

अमरोहा। सोमवार की रात मिली बीस लोगों की जांच रिपोर्ट में दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों सास-बहू हैं। सास का पति पहले ही कोरोना संक्रमित था। इनको मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या नौ हो चुकी है। अमरोहा नगर के मुहल्ला चौक के रहने वाले व्यक्ति में आठ अप्रैल को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह 18 मार्च को दिल्ली से यहां आया था। इस पर स्वजनों के सैंपल भी जांच को भेजे गए। सोमवार की रात स्वास्थ्य विभाग को बीस लोगों की जांच रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में उनके परिवार की दोनों महिलाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एक महिला उसकी पत्नी तथा दूसरी पुत्रवधू है। दोनों उसके संपर्क में आने के बाद ही संक्रमित हुई हैं। अन्य परिजनों की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। इन दो के सामने आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या नौ हो गई है। सात लोगों में दो गुजरात के जमाती, दो अमरोहा, एक जोया का छात्र, एक मदरसा छात्र, दो गजरौला के जमाती शामिल हैं। सीएमओ डॉ. मेघ ङ्क्षसह ने बताया सास- बहू में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

होम क्वारंटाइन 800 यात्रियों को क्लीनचिट

अमरोहा : देश-विदेश से आए लगभग 11 हजार यात्रियों को होम क्वारंटाइन किया गया था। इनमें 787 यात्रियों की ट्रेङ्क्षकग पूरी होने पर स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनचिट दे दी। इनमें 135 यात्री विदेश से आने वाले शामिल हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद जनपद में विदेश से 213 यात्री लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें 28 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किया। इनकी ट्रेङ्क्षकग स्वास्थ्य विभाग रोजना कर रहा था। इसमें यात्रियों में 135 की ट्रेङ्क्षकग पूरी होने पर स्वास्थ्य महकमे ने उन्हें क्लीनचिट दे दी है। जबकि अन्य की ट्रङ्क्षकग जारी है। वहीं देश के अन्य राज्यों व जनपदों से लगभग 10 हजार 2 सौ 49 यात्री आए हुए थे। उनकी थर्मल स्क्रीङ्क्षनग कर उन्हें भी होम क्वारंटाइन किया गया था। उनकी ट्रेङ्क्षकग का कार्य सीएमओ कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से चल रहा है। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि अभी तक 652 यात्रियों की ट्रेङ्क्षकग पूरी हो चुकी है। अन्य यात्रियों की ट्रेङ्क्षकग जारी है। उन्होंने बताया कि ट्रेङ्क्षकग पूरी होने के बावजूद स्वास्थ्य महकमा बीच-बीच में यात्रियों के स्वास्थ्य के बारे में पड़ताल करता रहेगा। 

क्वारंटाइन वार्ड से 15 लोगों को मिली छुट्टी

अमरोहा : राजकीय बालिका इंटर कालेज में अस्थाई रूप से क्वारंटाइन वार्ड बनाया गया है। इसमें 57 लोग क्वारंटाइन के लिए भर्ती है। इनके स्वास्थ्य की निगरानी रोजाना चिकित्सकों की टीम कर रही है। ट्रेङ्क्षकग के दौरान 15 व्यक्तियों में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिलने पर क्लीनचिट दे दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.