Coronavirus : निजामुद्दीन मरकज में चार घंटे रुकने वाले दो सगे भाई समेत पांच कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची सात Amroha News
मुरादाबाद मंडल में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। इसकी वजह से प्रशासनिक अधिकारियों में भी खलबली मची हुई है।
अमरोहा, जेएनएन। जिला अस्पताल में भर्ती निजामुद्दीन मरकज से लौटे दो सगे भाई समेत पांच और लोगों में कारोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। गुरुवार रात स्वास्थ्य विभाग को 23 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली, जिसमें 18 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 24 घंटे में पांच और की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने पर संक्रमितों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इससे स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची हुई है।
अमरोहा के गजरौला में चौपला पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मुहल्ले में किराए पर रहने वाले दो सगे भाई 21 मार्च को निजामुद्दीन स्थित मरकज में चार घंटे बिताने के बाद वापस लौटे थे। यह दोनों मूल रूप से हसनपुर के निवासी हैं। तीन साल से यहीं रहकर मिर्च मसाले की सप्लाई का काम करते थे। इनके बारे में स्थानीय पुलिस को दिल्ली पुलिस द्वारा भेजे गए मोबाइल नंबरों की पड़ताल करने पर इनकी जानकारी हुई थी। इसके बाद दोनों को कोरोना वायरस की आशंका के चलते जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर जांच के लिए नमूने नौ मार्च को भेजा था। वहीं जोया कस्बे की मस्जिद में सूरत के कुछ जमाती रूके हुए थे। सूचना पर स्वास्थ्य महकमे ने उन्हें जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की आशंका के चलते भर्ती कराया था और जांच के लिए नमूने भेजे थे। चौथा संक्रमित अमरोहा नगर का है। वह भी दिल्ली से लौटा था। उसको खांसी-जुकाम, बुखार की शिकायत थी और स्थानीय लोगों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में भर्ती कर नमूना जांच के लिए भेजा था। सीएमओ डॉ. मेघ ङ्क्षसह ने बताया कि पांचों लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें दो गजरौला, दो जोया तथा एक अमरोहा का रहने वाला है। अन्य 18 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सात हो गई है।
कोरोना संक्रमित लोगों के मुहल्ले सील, डीएम एसपी ने किया निरीक्षण
कोरोना संक्रमित दो लोगों के मिलने के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्र व पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने दोनों पीडि़तों के मुहल्लों में जाकर स्थिति का जायजा लिया। उनके मुहल्ले सील कर दिए गए हैं। पड़ोसियों को क्वारंटाइन किया गया है। इनमें एक पूर्व चैयरमेन का घर भी शामिल है। साथ ही दोनों मुहल्लों को सेनेटाइज किया गया है। पूरी चौकसी बरती जा रहे है। बुधवार रात को जिले में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। अमरोहा निवासी युवक को मेरठ तो जोया निवासी युवक को रात ही मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। साथ ही रात ही पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों पीडि़तों के घर सील कर परिजनों को जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है। दोनों घरों के आसपास वाले ऐसे घर जो 250 मीटर के दायरे में शामिल हैं उनको भी क्वारंटाइन किया गया है। इनमें जोया के एक पूर्व चेयरमैन का घर भी शामिल है। हालांकि रात ही पुलिस ने दोनों पीडि़तों के मुहल्ले सील कर दिए है तथा गुरुवार दिन में भी डीएम उमेश मिश्र व एसपी डॉ. विपिन ताडा ने दोनों स्थानों का निरीक्षण किया। उधर से किसी के भी आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। दोनों स्थानों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पूरी चौकसी बरती जा रही है।
जिला अस्पताल ही नहीं हुआ सेनिटाइज, सभी असुरक्षित
कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने व बचाने को चिकित्सक जी-जान से जुटे हैं। मगर जिला अस्पताल प्रशासन खुद की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। गांव से लेकर शहरों को बार-बार सेनिटाइज किया जा रहा है। वहीं जिला अस्पताल को अब तक एक बार भी सेनिटाइज नहीं किया गया है। जबकि यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज, तीमारदार व चिकित्सीय स्टाफ आता है। कोरोना वायरस के संदिग्धों को आइसोलेट करने व जांच को उनका नमूना लेने के लिए जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इनमें कई आशंकित मरीज भर्ती भी हैं। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन खुद की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। इस समय यहां रात-दिन चिकित्सक अपने स्टाफ के साथ रहते हैं, इसके बावजूद अस्पताल परिसर या उसकी इमारत को अब तक तक सेनिटाइज न करने से अस्पताल के कर्मचारी व स्टाफ भी असुरक्षित महसूस कर रहा है। जिला अस्पताल में अभी तक 67 कोरोना संदिग्ध केस आ चुके हैं। जिसमें 22 निगेटिव, दो पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 43 संदिग्धों की रिपोर्ट आनी शेष है। यहां सेनेटाइज नहीं होने से यहां आने-जाने वाले लोग भी सुरक्षित नहीं है। इस संबंध में पूछने र सीएमएस डॉ. राम निवास ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कहा कि ङ्क्षचता करने जैसा विषय नहीं है, हम इसे सेनेटाइज करा देंगे।
अमरोहा व जोया के एक किलोमीटर के दायरे में चलेगा सर्च अभियान
जोया व अमरोहा नगर क्षेत्र में दो कोरोना पॉजीटिव केस मिलने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा है। लिहाजा, अब पीडि़तों के घर से लेकर एक किलोमीटर के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाने का कार्य शुरू हो गया है। घर-घर जाकर लोगों की जांच में टीम जुट गई हैं। इस बीच अगर किसी को खांसी-जुकाम व सांस लेने में दिक्कत की शिकायत सामने आती है तो उसकी निगरानी होगी। परिजनों को भी एहतियात बरतने के लिए कहा जाएगा कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। इससे अब जनपद भी अछूता नहीं रहा है। बीते दिन दो लोग कोरोना वायरस से पीडि़त पाए गए हैं। इनमें एक अमरोहा के मोहल्ला चौक का रहने वाला है तो दूसरा जोया के मोहल्ला जामा मस्जिद के पास का। दोनों मामले को लेकर सतर्क हुए अफसरों ने रात में ही उनके परिजनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया था। गुरुवार की सुबह मोहल्ले में पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद लोग पूरी तरह घबरा गए। असलियत जानने के बाद उनके होश उड़ गए। हर कोई दहशत में आ गया और परिवार के लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत देने लगा।इधर प्रशासन ने पीडि़तों के घरों के अलावा एक किलोमीटर के क्षेत्र में रहने वाले लोगों की जांच कराने का कार्य शुरू कर दिया है। घर-घर स्वास्थ्य विभाग की टीमें जाकर लोगों की जांच में जुट गई हैं। बच्चा हो या फिर बड़ा, सभी की थर्मल स्क्रीङ्क्षनग की जा रही है। इस दरम्यान अगर टीम को किसी व्यक्ति में जुकाम, खांसी या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण मिलते हैं तो उसका फौरन सैंपल भरा जाएगा। इसके अलावा उसकी निगरानी शुरू की जाएगी। परिजनों को भी थोड़ी सावधानी बरतने और तबीयत बिगडऩे पर विभागीय अफसरों को सूचित करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब एक किलोमीटर के दायरे में जितने भी परिवार आएंगे, उनके घर-घर जाकर टीमें जांच करेंगी। किसी में कोरोना से संबंधित लक्षण मिलते हैं तो उसे क्वारंटाइन कराया जाएगा। इसके अलावा निगरानी भी कराई जाएगी।
- उमेश मिश्र, जिलाधिकारी