Move to Jagran APP

Corona Vaccination in Moradabad : उल्लास द‍िखा रहे लोग, एक ही द‍िन में 12 हजार से ज्यादा ने लगवाया टीका

Corona Vaccination in Moradabad कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण में छठे दिन सबसे अधिक टीकाकरण हुआ। इसमें सबसे अधिक उम्रदराज लोगों का जोश हाई रहा। 18 प्लस में 3880 के सापेक्ष 2906 को टीका लगाया गया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 11:50 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 11:50 AM (IST)
12,378 को लगाया गया कोरोना से बचाव का टीका।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण में छठे दिन सबसे अधिक टीकाकरण हुआ। इसमें सबसे अधिक उम्रदराज लोगों का जोश हाई रहा। 18 प्लस में 3880 के सापेक्ष 2906 को टीका लगाया गया। 45 प्लस में 8370 के सापेक्ष 9474 को टीका लगाया गया। जिला पुरुष अस्पताल में सामान्य टीकाकरण के साथ ही विदेश यात्री के लिए भी व्यवस्था की गई है।

loksabha election banner

महिला अस्पताल, टाउन हाल और किसरौल में महिला स्पेशल बूथ बनाए गए हैं। वहीं मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज में अभिभावक स्पेशल टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अलावा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झांझनपुर, हरथला, नया गांव, किसरौल, गुलाबबाड़ी, नवाबपुरा, कानून गोयान, गुइयां बाग, मझोला, मझोली, टाउनहाल, मऊ, सिविल लाइन, बगला गांव, चक्कर की मिलक, जयंतीपुर, मियां कालोनी, जीएमडी रोड, मिलन विहार के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरद्वारा, कांठ, डिलारी, बिलारी, कुंदरकी, भोजपुर, मूंढापांडे, ताजपुर, पाकबड़ा, अगवानपुर आदि में टीकाकरण किया गया। वहीं रामपुर के पटवाई में ग्राम पंचायत सूपा में ग्रामीणों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। ग्राम पंचायत सूपा के कोटा डीलर सतीश कुमार ने बताया कि जो व्यक्ति कोरोना की वैक्सीन लगवा रहा है उसे राशन दिया जा रहा है। इसलिए सभी लोग कोरोना की वैक्सीन लगवा रहे हैं। कोरोना की वैक्सीन लगा रही डा. सुमन ने बताया कि सूपा गांव में 150 लोगों के वैक्सीन लग चुकी है बाकी और लगेंगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान बबलू, ग्राम पंचायत सचिव नीलम देवी आदि मौजूद रहे। लोगों को टीकाकरण के प्रत‍ि जागरूक क‍िया गया। 

केंद्र,              लक्ष्य,             टीका,

जटपुरा,          100,              225,

सालारपुर डिलारी, 100,           112,

डिलारी,            100,               182,

मझरा देवीपुरा भोजपुर, 100,       125,

गुरसारी गांव,         100,             119,

बगेनिया चांदपुर,    100,              151,

जहांगीरपुर,            100,              140,

कुरी,                      100,               104,

सैजनी,                    100,               103,

क्लस्टर के साथ ही सामान्य टीकाकरण भी शानदार हुआ। लोगों में उल्लास था। टीकाकरण में लोगों का जोश इसी तरह हाई रहेगा तो जल्दी ही हम लोग लक्ष्य पार कर लेंगे।

डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.