Controversy in Samajwadi Party : अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष को लेकर नेताओं में जुबानी रार
Controversy in Samajwadi Party समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने बताया कि मुझे किसी फ्रंटल संगठन के जिलाध्यक्ष को हटाने का अधिकार नहीं है। मुखत्यार हुसैन को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने नियुक्त किया है। इनके अलावा चार और फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई है।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Controversy in Samajwadi Party : समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर नेताओं में रार हो गई है। ग्राम चकबेगमपुर निवासी नाजिम हुसैन का कहना है कि अधिवक्ता सभा का अभी भी मैं जिलाध्यक्ष हूं। जबकि पार्टी की मुख्य इकाई के जिलाध्यक्ष डीपी यादव का कहना है कि सभी ईकाइयां भंग होने जाने के बाद सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष मुखत्यार हुसैन एडवोकेट बनाए गए हैं। उनकी नियुक्ति सपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने की है। मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है।
शिविर कार्यालय गांधीनगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान नाजिम हुसैन एडवोकेट ने बताया कि उनकी समाचार पत्रों में नई नियुक्ति का समाचार पढ़ने के बाद अधिवक्ता सभा के प्रदेशाध्यक्ष से बात हुई है। उन्होंने बताया कि सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष पद पर अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। प्रदेश स्तर से इस नियुक्ति के लिए कोई अनुमोदन नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष को किसी फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष की नियुक्ति करने का अधिकार भी नहीं है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने बताया कि मुझे किसी फ्रंटल संगठन के जिलाध्यक्ष को हटाने का अधिकार नहीं है। मुखत्यार हुसैन को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने नियुक्त किया है। इनके अलावा चार और फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई है।