विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पश्चिमी यूपी में संगठन मजबूत करने को जुटेंगे नेता

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:47 AM (IST)

कांग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी खोई सियासी जमीन तलाशने और संगठन को मजबूत करने के लिए मुरादाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी। (तस्वीर- फाइल)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. मुरादाबाद में कांग्रेस का पश्चिमी यूपी कार्यकर्ता सम्मेलन।

  2. चार हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य निर्धारित।

  3. 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान पर रहेगा जोर।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी खोई सियासी जमीन तलाश रही कांग्रेस अब संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी में जुट गई है। मंगलवार को मुरादाबाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें करीब चार हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

सोमवार को भूड़े के चौराहे स्थित महानगर कांग्रेस कैंप कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद गुम्बर और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम की मौजूदगी में पार्टी के पर्यवेक्षक चक्रवर्ती शर्मा और राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य ने दो माह तक चलने वाले वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कहा कि पार्टी इस अभियान के जरिए मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को उठाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ता सम्मेलन सुबह 11 बजे से आर्चिड ग्रांड लान में शुरू होगा।

C-503-1-BRY1200-529443

इसमें कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा उर्फ मोना मुख्य अतिथि होंगी। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी और राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजीव आर्य समेत कई वरिष्ठ नेताओं के पहुंचेंगे।

कांग्रेस की नजर दिल्ली में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने पर भी है। इसके लिए स्थानीय नेताओं को कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- बंगाल: खरगे के बचाव में उतरी कांग्रेस, विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा पर उठाए सवाल