Move to Jagran APP

कांग्रेस नेता ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा-असुरक्षित महसूस कर रही जनता

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 06:38 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 06:38 PM (IST)
कांग्रेस नेता ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा-असुरक्षित महसूस कर रही जनता
कांग्रेस नेता ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा-असुरक्षित महसूस कर रही जनता

रामपुर, जेएनएन। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि आज प्रदेश के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। सच पूछो तो उत्तर प्रदेश अब अपराध प्रदेश बन चुका है। वह जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के बीच बोल रहे थे।

loksabha election banner

जनता में है दहशत

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से लूट, हत्या और डकैती की वारदातें प्रदेश में बढ़ती जा रही हैं, उस से जनता में दहशत पनपने लगी है। लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है। अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। जनता का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। उधर सरकार घोषणाओं में और अधिकारी जनता को लूटने में व्यस्त हैं। आम लोगों की कहीं कोई सुनवाई नहीं है। उन्हें निशाना बनाकर जम कर अवैध वसूली की जा रही है। आम जन की आजादी को छीनने का कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस से डरती है भाजपा

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर सरकार ने बता दिया है कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से डरती है। हमारी पार्टी गरीब, मजदूर की आवाज उठाती आई है और आगे भी उठाती रहेगी। चाहे इसके लिए हमें कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े। जेल जाना पड़े या सड़कों पर उतरना पड़े। पार्टी गरीब मजदूरों की आवाज को दबने नहीं देगी। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन पूरी तरह विफल रहा है। इस में गरीबों और मजदूरों के साथ जो व्यवहार किया गया, वह आजादी से ले कर आज तक कभी नहीं हुआ। ऐसा कर के भाजपा ने गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नोमान खां, फैसल हसन, एजाज खां, अदील मियां, आमिर कुरैशी, मुहम्मद आरिफ अल्वी, दिव्यांश ङ्क्षसघल, रहमान अली व सलमान अली आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.