Move to Jagran APP

Congress District President Interview : मुरादाबाद के कांग्रेस ज‍िलाध्‍यक्ष का दावा, कांग्रेस के ब‍िना कोई भी पार्टी नहीं बना सकेगी सरकार

Congress District President Interview कांग्रेस की गुटबाजी लगभग खत्म हो रही है। सबको साथ लेकर चलता हूं। वरिष्ठ नेताओं से सुबह सवेरे ही फोन से बात कर लेता हूं। हर कार्यक्रम में उनसे राय ली जाती है। सबका सम्मान करता हूं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 29 Sep 2021 12:56 PM (IST)Updated: Wed, 29 Sep 2021 12:56 PM (IST)
Congress District President Interview : मुरादाबाद के कांग्रेस ज‍िलाध्‍यक्ष का दावा, कांग्रेस के ब‍िना कोई भी पार्टी नहीं बना सकेगी सरकार
प्रदेश भर में इस बार बड़ी संख्या में कांग्रेस के विधायक चुनकर आएंगे।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Congress District President Interview : जनता भाजपा, सपा और बसपा का शासन देख चुकी है। कांग्रेस ने जिस तरह सरकारें चलाईं कोई दल नहीं चला सका। हमारे यहां मजहब की सियासत नहीं होती, जाति की बात नहीं की जाती है। सबका सम्मान किया जाता है। सभी का स्वागत भी है। इसलिए फिर से पुराने लोग कांग्रेस में लौटने लगे हैं। पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। प्रदेश भर में इस बार बड़ी संख्या में कांग्रेस के विधायक चुनकर आएंगे और प्रदेश में कांग्रेस के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी। राष्ट्रीय महासचिव हमारी नेता प्रियंका वाड्रा का जल्द ही मुरादाबाद दौरा लगने वाला है। यह दावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने वरिष्ठ संवाददाता मोहसिन पाशा से बातचीत में क‍िया।

loksabha election banner

प्रश्न : कांग्रेस में विधानसभा चुनाव को लेकर क्या तैयारी चल रही हैं ?

उत्तर : हम विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी कर रहे हैं। सभी विधानसभाओं की 56 न्याय पंचायतों में हमारे कार्यक्रम हो चुके हैं। कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताकर लोगों से वोट देने के लिए अपील की जा रही है।

प्रश्न: मुद्दों को लेकर कांग्रेस चुनाव में जाएगी। प्रमुख मुद्दा आपका क्या होगा ?

उत्तर: महंगाई, भ्रष्टाचार, बेइमानी, जुल्म ज्यादती, महिला उत्पीड़न तो हो ही रहा है, पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। किसी को आंदोलन तक नहीं करने दिया जा रहा है। किसान पूरी तरह से परेशान हैं। यह पूंजीवादियों की सरकार है। इस सरकार ने गरीबों को रोजगार छीना है। कोराेना में मजदूरों का शोषण हुआ है। उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए भटकना पड़ा है। पैदल लोग अपने घरों तक पहुंचे हैं। भाजपा के विकास गिनाने के लिए कुछ नहीं है। सपा-बसपा जाति की सियासत करती है। यही मुद्दे चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त हैं।

प्रश्न : कांग्रेस से चुनाव लड़ने वालों के लिए आवेदन मिल गए हैं। कब तक टिकटों की घोषणा होनी है ?

उत्तर : जिले की छह विधानसभाओं से चुनाव लड़ने के लिए 69 आवेदन आए हैं। सभी की सूची हमने प्रदेशाध्यक्ष को भेज दी थी। उन्होंने सबका साक्षात्कार लिया है। हाईकमान की टिकट को लेकर फैसला लेगी। ग्यारह हजार की रसीद कटवा लोगों ने आवेदन किए हैं।

प्रश्न : जिले में कितनी विधानसभा सीटों पर आपकी जीत होगी। आपकी चुनावी लड़ाई किस दल से होगी।

उत्तर : कांग्रेस की कोशिश तो यही रहेगी कि सभी सीटों पर हमारी जीत हो। लेकिन, तीन से चार सीटें तो जीतनी ही हैं, क्योंकि सपा के चार विधायकों ने जिले में कोई काम नहीं कराया। भाजपा के विधायक भी हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। सोनकपुर ओवरब्रिज भी पूरा नहीं करा पाए। वोट मांगने जानने का भी भाजपा नेताओं पर कोई मुद्दा नहीं है।

प्रश्न : कांग्रेस बहुत पुराना दल है। लेकिन, गुटबाजी चरम पर है। इसमें आपका क्या कहना है ?

उत्तर : मैं जब से कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बना हूं। कांग्रेस की गुटबाजी लगभग खत्म हो रही है। सबको साथ लेकर चलता हूं। वरिष्ठ नेताओं से सुबह सवेरे ही फोन से बात कर लेता हूं। हर कार्यक्रम में उनसे राय ली जाती है। सबका सम्मान करता हूं। 90 फीसद गुटबाजी खत्म कर चुका हूं। 10 फीसद बची है, वह भी खत्म कर दी जाएगी। प्रश्न : कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी पार्टी से कुछ लोग नाराज हैं। क्या वजह है।

उत्तर : ऐसा नहीं है, कुछ लोग बाहर होने की वजह से उनके कार्यक्रम में नहीं आ पाए थे। इमरान प्रतापगढ़ी हमारे राष्ट्रीय नेता हैं, हम सभी उनका सम्मान करते हैं। किसी को कोई नाराजगी नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.