बढ़ी ठंड कक्षा आठ तक के स्कूल आज फिर बंद moradabad news
शुक्रवार को तेज धूप तो निकली लेकिन इस बीच चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर भी मजबूर कर दिया। इस बीच प्रशासन ने एक बार फिर कक्षा आठ तक की छुट्टियां बढ़ा दी हैं।
मुरादाबाद : दो दिन हुई बूंदाबांदी के बाद एक बार फिर ठंड लौट आयी है। शुक्रवार को तेज धूप तो निकली लेकिन, इस बीच चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर भी मजबूर कर दिया।
इस बीच प्रशासन ने एक बार फिर कक्षा आठ तक की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि कक्षा आठ तक के विद्यालयों को ठंड के चलते शनिवार को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
शुक्रवार को बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही। जिस कारण ठंडी हवाओं ने लोगों को बहुत सताया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंडी हवाओं के कारण एकदम से फिर बदल गया है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि दो दिन से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण पारा पांच डिग्री नीचे गिर चुका है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 17.5 तो न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अभी और सताएगी ठंड -
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से बदल रहे मौसम के कारण एक बार फिर से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसका असर मैदानी इलाकों में दिखना शुरू हो गया है।
उत्तर-पश्चिमी हवाएं अपने साथ गलन साथ ला रही हैं, जिस कारण मैदानी क्षेत्रों में पारा गिर रहा है। मौसम वैज्ञानिक निसार अहमद का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड फिर से अपना असर दिखा सकती है।