Move to Jagran APP

CM Yogi Adityanath जल्द ही रामपुर को देंगे उपचुनाव की जीत का रिटर्न गिफ्ट, देखें क्या हो सकता है गिफ्ट

CM Yogi Adityanath Return Gift to Rampur लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत से सत्ता पक्ष के नेता गदगद हैं। प्रदेश सरकार भी अब रामपुर को रिटर्न गिफ्ट देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शीघ्र रामपुर आ सकते हैं और कई बड़ी परियोजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 02:47 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 02:47 PM (IST)
CM Yogi Adityanath जल्द ही रामपुर को देंगे उपचुनाव की जीत का रिटर्न गिफ्ट, देखें क्या हो सकता है गिफ्ट
CM Yogi Adityanath Return Gift to Rampur :

जागरण संवाददाता, रामपुर। CM Yogi Adityanath Return Gift to Rampur : लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत से सत्ता पक्ष के नेता गदगद हैं। प्रदेश सरकार भी अब रामपुर को रिटर्न गिफ्ट देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शीघ्र रामपुर आ सकते हैं और कई बड़ी परियोजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। अधिकारियों से इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

loksabha election banner

बिलासपुर चीनी मिल के सुदृढीकरण का काम भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा सैजनी नदी पर पुल का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। मिलक में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण भी होगा। मेंथा उद्यमियों के लिए टेस्टिंग ने भी लगाई जा सकती है। लोकसभा उपचुनाव के दौरान भी 21 जून को मुख्यमंत्री रामपुर आए थे।

बिलासपुर व पटवाई में जनसभाएं की थीं।उन्होंने लोगों से भाजपा का साथ देने को कहा। लोगों ने उनकी बात मान ली। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी सांसद बन गए। मुख्यमंत्री अब वह रामपुर को रिटर्न गिफ्ट देंगे। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने अफसरों को विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

शीघ्र ही रामपुर आएंगे मुख्यमंत्री : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रामपुर में लोकसभा उपचुनाव में पार्टी को सफलता प्राप्त होने पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वह जल्द ही रामपुर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद आभार व्यक्त करने रामपुर आएंगे। 

जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सबको साथ लेकर हासिल की गई ऐतिहासिक जीत की उन्हें बधाई दी। उनके कुशल प्रबंधन की सराहना की। इसके साथ ही जिले के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं समेत रामपुर की जानता को आभार व्यक्त किया।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने रामपुर उप चुनाव के दौरान बिलासपुर और पटवाई में हुई चुनावी जनसभाओं में जनता से वादा किया था कि अगर जनता भाजपा के प्रत्याशी को जिता दे तो रामपुर की तस्वीर बदल जाएगी।

रिटर्न गिफ्ट के तौर पर इनकी हो सकती है घोषणा 

- बिलासपुर चीनी मिल की हालत सुधरेगी, जीर्णोद्धार की हो सकती है घोषणा

- मिलक में रेलवे क्रासिंग पर रोज लगता है जाम, यहां पर ओवर ब्रिज निर्माण की हो सकती है घोषणा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.