विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीजेएम कोर्ट ने एसओजी के दारोगा को किया तलब, पूछताछ के ल‍िए गई पुलिस जबरन उठा ले गई थी बाइक

By Narendra KumarEdited By:
Published: Fri, 19 Nov 2021 02:29 PM (IST)

एसओजी में तैनात दारोगा द्वारा जबरन बाइक ले जाने के मामले में सीजेएम कोर्ट में पीड़ित ने अपील दाखिल की। ...और पढ़ें

सीजेएम कोर्ट ने एसओजी के दारोगा को किया तलब, पूछताछ के ल‍िए गई पुलिस जबरन उठा ले गई थी बाइक।
सीजेएम कोर्ट ने एसओजी के दारोगा को किया तलब, पूछताछ के ल‍िए गई पुलिस जबरन उठा ले गई थी बाइक।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। CJM Court summoned Daroga : घर पर पूछताछ करने आए एसओजी में तैनात दारोगा द्वारा जबरन बाइक ले जाने के मामले में सीजेएम कोर्ट में पीड़ित ने अपील दाखिल की। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए सीजेएम कोर्ट ने दरोगा को 22 नवंबर को कोर्ट में तलब कर जवाब मांगा है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आदर्श कालोनी निवासी पूजा ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। पूजा का कहना था कि बीते 10 सितंबर को एसओजी में तैनात दारोगा अजयपाल शर्मा उनके पति अमित से पूछताछ करने के लिए घर आए थे। पति जब घर पर नहीं मिले तो उन्होंने अभद्रता की। आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके घर में खड़ी बाइक का लाक तोड़कर अपने साथ ले गए। बाइक नई होने के कारण उसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। जब बाइक के संबंध में जानकारी करने के लिए सिविल लाइंस थाने गए तो मालूम हुआ कि बाइक थाने नहीं लाई गई। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सीजेएम कोर्ट ने प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए दारोगा अजय पाल शर्मा को नोटिस जारी किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जिस पर गुरुवार को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए दारोगा को 22 नवंबर को कोर्ट में तलब किया है।