विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद GST चोरी: 989 करोड़ के घोटाले में SIT ने 6 और चार्जशीट दाखिल की, 32 आरोपित गिरफ्तार

Published: Sat, 12 Sep 2026 08:34 AM (IST)

मुरादाबाद में फर्जी फर्मों के माध्यम से स्क्रैप, लकड़ी और कपड़ों का कारोबार दिखाकर यह बड़ी चोरी की गई थी, जिसमें अभी 13 मामलों की जांच जारी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. एसआईटी ने 989 करोड़ जीएसटी चोरी में छह और चार्जशीट दाखिल की।

  2. कुल 12 मामलों में 32 आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

  3. फर्जी फर्मों से स्क्रैप, लकड़ी, कपड़ों का कारोबार दिखाकर चोरी।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : 989 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी प्रकरण में विशेष जांच दल (एसआइटी) टीम ने छह और मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इन छह मामलों में पुलिस ने 18 को आरोपित बनाया है।

एसपी क्राइम व एसआईटी प्रभारी सुभाषचंद्र गंगवार ने बताया कि अलग-अलग थानों में दर्ज 25 मुकदमों में से अब तक एसआईटी टीम 12 केसों में 32 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। ये आरोपित स्क्रैप, लकड़ी और कपड़ों का कारोबार दिखाकर जीएसटी चोरी कर रहे थे। शेष 13 मामलों में जांच जारी है।

मिली थी करीब 989 करोड़ की जीएसटी चोरी, 25 मुकदमे हुए थे दर्ज

मुरादाबाद में 24 अक्टूबर 2025 को मुजफ्फरनगर ले जाते समय दो ट्रक लोहे का स्क्रैप जीएसटी के सचल दल ने पकड़ा था। इसके बाद स्क्रैप चोरी के आरोप में मुख्य फर्म एके इंटरप्राइजेज व मुनि जी ट्रांसपोर्ट केआर फोकल के विरुद्ध दो प्राथमिकी दर्ज कराई गईं थी। जांच में एक मोबाइल नंबर से 60 और दूसरे मोबाइल नंबर से 62 फर्म पंजीकृत मिली थीं।

 

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप: अपर नगर आयुक्त और अध्यापिका समेत चार संक्रमित, अब तक 36 केस और दो की मौत

12 मामलों में 32 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट, 13 की बाकी है अभी जांच

इस तरह एक ही शख्स के पंजीकरण में दर्ज दो नंबरों से देश भर में 122 फर्जी फर्म सामने आई थीं। अब तक की जांच में 535 बोगस फर्मों के माध्यम से 5,473 टर्नओवर पर 989 करोड़ की जीएसटी चोरी सामने आ चुकी है। इन मामलों की जांच के लिए अलग से एसआईटी टीम गठित की गई थी।

यह भी पढ़ें- धामी सरकार का संविदा कर्मियों को तोहफा: सर्विस ब्रेक खत्म, समान कार्य समान वेतन का लाभ