विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप: अपर नगर आयुक्त और अध्यापिका समेत चार संक्रमित, अब तक 36 केस और दो की मौत

Published: Sat, 12 Sep 2026 08:20 AM (GMT+05:30)

मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं, जिसमें अपर नगर आयुक्त और उनके परिवार के दो सदस्य, साथ ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू संक्रमितों की संख्या में वृद्धि

  2. अपर नगर आयुक्त और अध्यापिका समेत चार संक्रमित

  3. जिले में अब तक 36 मामले, दो लोगों की मौत

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। अपर नगर आयुक्त और उनके परिवार के दो सदस्यों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। तीनों ही होम आइसोलेट हैं। वहीं, छजलैट के कोठी खिदमतपुर की अध्यापिका भी संक्रमित हैं। उन्हें पांच दिन से बुखार-खांसी की समस्या हो रही थी।

पांच दिन से आ रहा था बुखार-खांसी, प्राइवेट लैब में कराई जांच

प्राइवेट चिकित्सक से परीक्षण कराने के बाद जांच कराने पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। अध्यापिका को स्वजन ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं, जिला अस्पताल में 10 एंटीजन और एक आरटीपीसीआर जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।

अस्पताल की ओपीडी में बुखार के मरीज बढ़े

जिला अस्पताल की ओपीडी में भी बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। शुक्रवार को कुल 2216 की ओपीडी में 317 बुखार के मरीजों की जांच कराई गई। जिसमें 10 संदिग्ध की जांच हुई। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू संक्रमित 36 हो चुके हैं। जिसमें संक्रमण की वजह से प्रथमा बैंक के पूर्व प्रबंधक और हिमगिरी कॉलोनी के बुजुर्ग की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- AMU में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: छात्र को बंधक बनाकर पीटा, अश्लील वीडियो बनाया; एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- भारतीय निशानेबाजों के लिए खुशखबरी: अब विदेश नहीं, देश में ही होगी गन और कारतूस की सटीकता की जांच, लाखों रुपये बचेंगे

बुखार-खांसी होने पर कराई थी जांच

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि के बाद उनके अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बुखार-खांसी होने पर जांच कराई गई थी।