विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AMU में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: छात्र को बंधक बनाकर पीटा, अश्लील वीडियो बनाया; एक गिरफ्तार

Published: Sat, 12 Sep 2026 08:03 AM (IST)

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीएम हॉल में एक छात्र को ब्लैकमेल करने, मारपीट करने और अश्लील वीडियो बनाने ...और पढ़ें

Aligarh News: सांकेतिक तस्वीर।

Aligarh News: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. एएमयू छात्र पर ब्लैकमेलिंग, मारपीट और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप।

  2. पीड़ित को बंधक बनाकर पैसे वसूले गए, हिस्ट्रीशीटर भी शामिल।

  3. बीबीए छात्र शाहजिल गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू) के वीएम हॉल में एएमयू कर्मी के पुत्र को बहला फुसलाकर, मारपीट व अश्लील वीडियो बनाकर, मारपीट कर ब्लैकमेल करने के आरोप में एक छात्र शाहजिल को गिरफ्तार किया है। यह छात्र एएमयू में बीबीए का छात्र है। उसके साथ में कुछ हिस्ट्रीशीटर और बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश जारी है। इस मामले में शाजिल सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अनौना हाउस निवासी एक व्यक्ति एएमयू में प्रॉक्टर ऑफिस में कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने तहरीर में कहा कि 17 अगस्त को उनके पुत्र को विकारुल मुल्क हाल (वीएम हॉल) में मुलाकात करने के लिए एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बुलाया गया था।

पिता का निर्वस्त्र कर यौन उत्पीड़न का भी आरोप, एक छात्र गिरफ्तार

आरोप है कि कमरे में पहले से कई अज्ञात व्यक्ति बैठे हुए थे। पुत्र को कमरे में अवैध रूप से बंधक बना लिया गया। क्रूरतापूर्वक मारपीट भी की और उसे निर्वस्त्र भी किया गया। शारीरिक और मानसिक रूप से गंभीर यातनाएं दी गईं। जेब में रखे 5600 रुपये भी छीन लिए। मेरे पुत्र के अश्लील व आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए। जबरन अश्लील कृत्य स्वीकार करने और पुलिस को सूचना न देने का दबाव बनाया।

इतना ही नहीं बड़ी धनराशि न देने पर अश्लील वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने और पारिवारिक प्रतिष्ठा खत्म करने की धमकी दी। ऐसा भी वीडियो रिकॉर्ड कराया कि वह पूरी तरह ठीक है और कोई घटना नहीं हुई है। मेरे बेटे को भयभीत कर बड़ी धनराशि स्थानांतरित कराई गई है।

आरोपित छात्र सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

आरोपित पहले भी 14-15 लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। पीड़ित के पिता ने पुलिस से बहला फुसला कर ले जाकर अवैध रूप से बंधक बनाने व मारपीट, जबरन निर्वस्त्र करने और सामूहिक रूप से यौन उत्पीड़न और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक करना, धन की उगाही करने और जान से मारने की धमकी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 

 

यह भी पढ़ें- भारतीय निशानेबाजों के लिए खुशखबरी: अब विदेश नहीं, देश में ही होगी गन और कारतूस की सटीकता की जांच, लाखों रुपये बचेंगे

एक आरोपित कासगंज का हिस्ट्रीशीटर बताया

पुलिस ने सिविल लाइन के शाहजिल, मन्नान, भोला, औगी सहित एक अज्ञात के खिलाफ बीएनस की धारा 61(2), 115(2)140(4)308(2), 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि इस मामले कुछ हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। जांच चल रही है। अभी एक छात्र को गिरफ्तार किया है। भोला कासगंज का हिस्ट्रीशीटर है।

यह भी पढ़ें- आधी रात में जब अचानक चंडौस थाना पहुंचे SSP नीरज जादौन, मच गई खलबली; गायब मिले SO पर किए सस्पेंड