Move to Jagran APP

चंद्रयान-2 : सड़कों पर आतिशबाजी, दिलों में खुशियां Moradabad News

दिन भर चाय की दुकान नुक्कड़ से लेकर स्कूल कालेज और सरकारी दफ्तरों तक में सिर्फ चंद्रयान की चर्चा रही। हर कोई खुद को इस पल का गवाह बनने को लालायित रहे।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 01:22 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 07:20 AM (IST)
चंद्रयान-2  : सड़कों पर आतिशबाजी, दिलों में खुशियां  Moradabad News
चंद्रयान-2 : सड़कों पर आतिशबाजी, दिलों में खुशियां Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। आखिरकार भारत ने वह उपलब्धि हासिल कर ही ली, जिसके लिए पिछले 52 दिनों से देश इंतजार कर रहा था। चंद्रयान-2 के चंद्रमा पर उतरने के लिए शुक्रवार को पूरा देश इंतजार करता रहा। रात को सभी अपने-अपने घरों के टीवी सेट के सामने बैठ गए और हर पल मिल रही जानकारी को गौर से सुन रहे थे। यह एक ऐसा पल था जब भारत को दुनिया के उन चुनिंदा देशों में स्थान मिल रहा था, जिन्होंने तकनीकी के बल पर चंद्रमा पर अपने यान भेजे हैं।  

loksabha election banner

हर ओर रही चंद्रयान-2 की चर्चा

चंद्रयान-2 चंद्रमा के सतह से कम होती दूरी के साथ ही हर भारतीय का सीना चौड़ा होता गया। सभी को उसके चंद्रमा के की सतह पर उतरने का कुछ ऐसे इंतजार था, जैसे हर किसी के परीक्षा का परिणाम आ रहा हो। हर कोई इस एतिहासिक पल का गवाह बनने को बेचैन रहा। गौरवान्वित महसूस करने के लिए उस पल का बेसब्री से इंतजार करते रहे। 

 चंद्रयान-टू की सफल लैंडिंग के लिए हुआ हवन

 चंद्रयान को लेकर महानगर के लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। चंद्रनगर में चंद्रयान-2 के चंद्रमा पर सफलता पूर्वक उतरने के लिए हवन का आयोजन किया गया। आहुतियां देकर चंद्रयान की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। पंडित यतेंद्र नाथ ने चंद्रयान-2 की सफलता के लिये मंत्र पढ़े। 

जगह-जगह हुई आतिशबाजी

 चंद्रयान-2 की सफल लैंडिंग के साथ ही लोग सड़कों पर निकल आए। एक दूसरे को एतिहासिक सफलता पर बधाई दी। महानगर में जगह-जगह आतिशबाजी की गई। लोगों के चेहरे पर खुशी के साथ ही गर्व के भाव साफ दिखाई दे रहे थे। करुला में नसीम पाशा, हसीब पाशा, आदिल अंसारी, मुस्तफा रजा सैफी, मु. आरिश पाशा, जावेद सिद्दीकी, मु. तारिक सैफी, सोराब पाशा, बिलाल पाशा, नोमाम सहित बड़ी संख्या लोग शामिल है। 

 खिलाडिय़ों ने मनाया सफलता का जश्न

 सोनकपुर स्टेडियम में टेनिस प्रतियोगिता खेल जा रही है। इस प्रतियोगिता में शामिल खिलाडिय़ों के बीच चंद्रयान-2 चर्चा का विषय रहा। देर रात तक चले क्रिकेट मैच के बीच चंद्रयान के चंद्रमा पर लैंडिंग के नजारे को देखने को इंतजार करते रहे। सभी अपने-अपने मोबाइल पर इसे देखने में जुटे रहे। जैसे ही चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की सतह को सफलतापूर्वक छूआ सभी खुशी से उछल पड़े और खूब जश्न मनाया। इस अवसर पर रोहित हंस, सचिव जिला टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन, संजय शर्मा, सचिव यूपी टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन, विपिन झकमोला, देवेंद्र राणा, मनीष श्रीवास्तव, आशीष, धीरेंद्र, प्रदीप रावत, स्ट्रुअट राइट के साथ खिलाडिय़ों ने जश्न मनाया है। प्रतियोगिता में 16 जनपदों के खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.