राम मंदिर को लेकर अध्यादेश नहीं ला पाएगी केंद्र सरकार: ओमप्रकाश
अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ने की बातचीत।
मुरादाबाद : सम्भल में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राम मंदिर को लेकर केंद्र सरकार किसी भी स्थिति में अध्यादेश नहीं ला सकती है। ऐसा सम्भव ही नहीं है। अयोध्या को राजनीतिक दलों का एक पैंतरा बताते हुए कहा कि 38 साल से सब छले जा रहे हैं। कुछ बनने वाला नहीं है। मामला कोर्ट में है और उसका निर्णय ही इसका रास्ता निकालेगा। सीतापुरी पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री बहजोई में दिव्यांगों को उपकरण बांटने के बाद जब मुरादाबाद जा रहे थे तो रास्ते में सीतापुरी पहुंचे। यहां संक्षिप्त सभा करने के साथ पत्रकारों से भी बात की। कहा कि अयोध्या में मंदिर बनाने की बात तो सिर्फ चुनावी ड्रामा है। यह लोरी सुनाने वाली बात है। चुनाव नहीं रहता है तो भगवान राम याद नहीं आते। जब मामला न्यायालय में विचाराधीन है तब फिर अपने मन से कौन बना देगा। कोई एक या दोनों पक्ष रजामंद हो या तो कोर्ट का फैसला आवे तभी मंदिर या मस्जिद बन सकता है। यह लोगों को खाली समझाने के लिए है। 1980 से अयोध्या में मंदिर बनाने का चक्कर चल रहा है। क्या बन गया। राम के चक्कर में फिर हो जाओगे तो फिर उलझोगे। 38 साल से ¨हदू राष्ट्र बना रहे हैं क्या बन गया? 370 धारा हटा रहे थे क्या हट गई? शिक्षा, रोजगार और नौकरी की जरूरत है। इसमें आप लोग लगो। बच्चों को पढ़ाओ। लेखपाल बनाओ, सैनिक बनवाओ, गांव में टायलेट बनवाओ। इन नेताओं का चक्कर छोड़ो और अपना चक्कर चलाओ। मंदिर-मस्जिद के चक्कर में न पड़ो ¨हदू मुसलमान के नाम पर मंदिर-मस्जिद के नाम पर राम मंदिर के चक्कर में न पड़ो। अपना राशन कार्ड बनवाओ गांव की पुलिया बनवाएं। केवल अपनी लड़ाई लड़ो जब हमारी जाति का बेटा सिपाही बनेगा तो विकास होगा। आज वोट के ठेकेदार घूम रहे हैं । इन्हें भगा दो। उन्होंने संत समाज को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि कई संत तो ऐसे हैं, यदि इनकी सीबीआइ जांच हो जाए तो जेल चले जाएंगे। चुनाव आता है तो राम मंदिर याद आता है।