Move to Jagran APP

रंग लाई मेहनत, केंद्रीय विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड ने दिया ए प्लस ग्रेड

मुरादाबाद केंद्रीय विद्यालय मुरादाबाद को सीबीएसई बोर्ड की ओर से बड़ा सम्मान मिला है। सीबीएसइ

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 03:10 PM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 03:10 PM (IST)
रंग लाई मेहनत, केंद्रीय विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड ने दिया ए प्लस ग्रेड
रंग लाई मेहनत, केंद्रीय विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड ने दिया ए प्लस ग्रेड

मुरादाबाद : केंद्रीय विद्यालय मुरादाबाद को सीबीएसई बोर्ड की ओर से बड़ा सम्मान मिला है। सीबीएसई की ओर से तीन सालों के अच्छे परिणाम को लेकर ए प्लस ग्रेड से नवाजा गया है। वर्ष 2017-18, 2018-19 में कक्षा दस व 12वीं का परिणाम सौ फीसद रहा था। 2019-20 में 98 फीसद बच्चे उत्तीर्ण हुए।

loksabha election banner

केंद्रीय विद्यालय के परिणाम का ग्राफ पिछले कुछ सालों से लगातार ऊपर जा रहा था। प्राचार्य विजेश कुमार की लगन रंग लाई। शनिवार को केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य विजेश कुमार को सीबीएसई की ओर से ए प्लस ग्रेड की उपलब्धि का प्रमाण पत्र मिला तो शिक्षकों में खुशी छा गई। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में अनुशासन को लेकर कई प्रकार की दिक्कतें थीं। इसके बावजूद भी अनुशासन मजबूत किया, कक्षाएं निरंतर चलने से पठन-पाठन में बहुत सुधार आया। यही नहीं इन तीन सालों में विद्यालय परिसर का कायाकल्प भी हुआ है। आयुर्वेदिक पौधे लगाए, पार्क को विकसित करने से लेकर पूरे केंद्रीय विद्यालय परिसर का सुंदरीकरण कराया। हाल ही में पूरा कालेज वाईफाई हो गया है। 40 कंप्यूटर भी केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से मिले हैं। प्राचार्य विजेश कुमार कहते हैं कि अनुशासन से पठन-पाठन में सुधार का नतीजा है कि सीबीएसई बोर्ड से ए प्लस का ग्रेड दिया है। विद्यालय के सुंदरीकरण में शिक्षक व बच्चों ने भी मेहनत की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.