विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में 23 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Thu, 17 Feb 2022 01:55 PM (IST)

Molesting Case Moradabad दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ करने वालों में दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

Moradabad Crime : मूंढापांडे क्षेत्र में चारा लेकर लौट रही किशोरी के साथ हुई थी छेड़छाड़
Moradabad Crime : मूंढापांडे क्षेत्र में चारा लेकर लौट रही किशोरी के साथ हुई थी छेड़छाड़

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Crime News : दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ करने वालों में दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पुलिस ने आठ नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छेड़छाड़ की घटना के बाद से दोनों गांवों में तनाव को देखते हुए पुलिस बल अब भी तैनात है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार शाम को कुछ किशोरियां घास काटकर घर लौट रही थीं। इस दौरान गांव के बाहर मौजूद दूसरे संप्रदाय के युवकों किशोरियों से छींटाकशी की थी। विरोध किया तो आरोपितों ने बदसलूकी करने के साथ दुपट्टा पकड़कर खींच लिया।

इसी कुछ दूरी पर मौजूद एक लड़की के भाई ने आकर युवकों की हरकत का विरोध किया तो सभी आरोपित उस पर टूट पड़े और पीटकर घायल कर दिया। जानकारी मिलते ही स्वजन के साथ ही ग्रामीण आरोपित युवकों के गांव के बाहर पहुंच गए और एक आरोपित को पकड़कर पीट दिया। इस घटना की जानकारी होते ही दोनों संप्रदाय के लोगों के आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ हाईवे डा. गणेश कुमार गुप्ता, मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल लाठिया पटककर लोगों को दौड़ाया।

वहीं, देर रात पीड़िता की तहरीर पर दानिश, जलीश, हमाज, गुड्डू, शमशेर, अकरम, अफजल, नन्हे के साथ ही 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की थी। सभी आरोपित सिरसखेड़ा गांव के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपित दानिश और जलीश को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल दिया। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि नामजद आरोपितों के साथ अज्ञात की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।