प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर होने हैं उपचुनाव, जानिए कौन सीट है सबसे ज्यादा चर्चित Rampur news
महाराष्ट्र व हरियाणा के विधानसभा चुनाव के साथ ही चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान भी कर दिया है।
मुस्लेमीन, रामपुर। महाराष्ट्र व हरियाणा के विधानसभा चुनाव के साथ ही चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान भी कर दिया है। प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा। इन 11 विधानसभा सीटों में यदि सबसे ज्यादा किसी सीट की चर्चा है तो वह है रामपुर विधानसभा सीट। इस सीट की इतनी चर्चा इसलिए है क्योंकि यह सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा सांसद आजम खां के इस्तीफे से खाली हुई है। नौ बार इस सीट से विधायक रहे आजम खां का गढ़ बन चुकी इस सीट को उपचुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा है। कांग्रेस और बसपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैैं लेकिन, भाजपा और सपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। इस सीट पर पिछले 42 साल से आजम खां चुनाव लड़ते आ रहे हैं और नौ बार विधायक बने। इस बार वह मैदान से बाहर हैैं लेकिन, रामपुर सुर्खियों में है। पिछले ढाई माह से उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हो रहे हैैं। इस कारण चुनाव पर देशभर के लोगों की निगाहें रहेंगी।
लंबे समय तक विधायक रहे आजम
रामपुर शहर विधानसभा सीट पर आजम खां लंबे समय तक विधायक रहे। वह 1977 में पहला विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन, हार गए। इसके बाद 1980 में फिर चुनाव लड़े और जीत गए। इसके बाद 1996 के चुनाव को छोड़कर वह सभी चुनाव जीते। प्रदेश में जब भी सपा की सरकार बनी तब वह कई-कई विभागों के मंत्री रहे। इस बीच प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और राज्यसभा सदस्य भी चुने गए। इस साल वह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और सांसद बन गए। पिछले ढाई माह से लगातार हो रहे मुकदमों के कारण वह मुसीबत में हैैं और रामपुर से बाहर हैैं। इस दौरान वह केवल बकरीद पर रामपुर की जनता के बीच नजर आए। इन हालात में सपा की चुनावी बागडोर कौन संभालेगा और प्रत्याशी कौन होगा, यह अभी तय नहीं है। सपा सीट बचाने के लिए तो दूसरे दल इसे कब्जाने की पूरी कोशिश करेंगे।
भाजपा और सपा के प्रत्याशी घोषित नहीं
उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अरशद अली खां गुड्डू और बहुजन समाज पार्टी ने जुबैर मसूद खां को प्रत्याशी घोषित कर दिया है लेकिन, सपा और भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सांसद के शहर से बाहर होने के कारण हालात पहले से जुदा हैैं। एक सप्ताह पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव रामपुर आए और उन्होंने आजम के रिसॉर्ट में ही सपाइयों को संबोधित किया। उस दौरान भी सांसद और उनके करीबी नेता नजर नहीं आए। सांसद के बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम ही अखिलेश के साथ रहे। वह कहते हैैं कि अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। आजम खां जिसका नाम तय करेंगे, उसे सभी कार्यकर्ता चुनाव लड़ाएंगे। चर्चा है कि प्रत्याशी उनके परिवार से होगा या ङ्क्षडपल यादव, इसके जवाब में बोले, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
भारतीय जनता पार्टी से टिकट पाने के लिए कई नेता प्रयासरत हैैं। जिलाध्यक्ष मोहनलाल सैनी कहते हैं कि हमने उपचुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्टी हाईकमान जिसे प्रत्याशी बनाएगा, उसे पूरे दमखम से चुनाव लड़ाएंगे। पिछले दिनों प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव ङ्क्षसह रामपुर आए थे। उन्होंने भी उपचुनाव व प्रत्याशी चयन पर चर्चा की थी।