Move to Jagran APP

पति को बंधक बना महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल Rampur News

घटना 11 जून की है। गांव की एक महिला घटना के दिन पति के साथ दवा लेने मिलक जा रही थी। दोपहर डेढ़ बजे गंगापुर शर्की गांव से कुछ दूरी पर चार लोगों ने उनकी बाइक को रोक लिया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 16 Jun 2019 10:45 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 12:06 PM (IST)
पति को बंधक बना महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल Rampur News

रामपुर। मिलक कोतवाली क्षेत्र में पति को बंधक बनाने के बाद महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पीडि़ता ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है। तीन अभियुक्तों की शिनाख्त हो गयी है, जो महिला के गांव के ही हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बनी हैं।

loksabha election banner

यह है पूरा मामला

सामूहिक दुष्कर्म की घटना 11 जून की है। गांव की एक महिला घटना के दिन पति के साथ दवा लेने मिलक जा रही थी। दोपहर डेढ़ बजे गंगापुर शर्की गांव से कुछ दूरी पर चार लोगों ने उनकी बाइक को रोक लिया। ये लोग महिला और उसके पति को जंगल के अंदर ले गए। दोनों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर पति को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद चारों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बनाई। लोकलाज के भय से महिला और उसके पति ने घटना के विषय में किसी को कुछ नहीं बताया। मामला तब उजागर हुआ, जब आरोपितों ने वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

परिजनों तक पहुंच गया वीडियो

वीडियो पीडि़ता के परिजनों तक भी पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। तब महिला को सच बताना पड़ा। शनिवार को पीडि़ता परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली। उन्हें घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शनिवार रात ही मिलक कोतवाली पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ङ्क्षसह मिलक कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि चार में तीन आरोपितों की पहचान कर ली है, जो उसके गांव के ही हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा का कहना है कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं। महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है। वीडियों में भी छेड़छाड़ और मारपीट की जा रही है। उसके बयानों से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.