Move to Jagran APP

Budh Margi 2022 : बुध ग्रह की सीधी चाल आज से 24 दिन इन छह राशियों को पहुंचाएगी फायदा, बदलेगी आर्थिक स्थिति

Budh Margi 2022 आज यानी गांधी जयंती से आने वाले 24 दिन छह राशि वालों को बंपर फायदा होने वाला है। इसका कारण बुध ग्रह का मार्गी होना है। बुद्धि एवं वाणी के दाता ग्रह बुध 02 अक्टूबर 2022 को कन्या राशि में ही मार्गी हुए हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 02 Oct 2022 12:38 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 12:38 PM (IST)
Budh Margi 2022 : बुध ग्रह की सीधी चाल आज से 24 दिन इन छह राशियों को पहुंचाएगी फायदा, बदलेगी आर्थिक स्थिति
Budh Margi 2022 : बुध ग्रह चाल बदलकर सीधी चाल 26 अक्टूबर 2022 तक रहेगी।

Budh Margi 2022 : आज यानी गांधी जयंती से आने वाले 24 दिन छह राशि वालों को बंपर फायदा होने वाला है। इसका कारण बुध ग्रह का मार्गी होना है। बुद्धि एवं वाणी के दाता ग्रह बुध 02 अक्टूबर 2022 को कन्या राशि में ही मार्गी हुए हैं। बुध ग्रह चाल बदलकर सीधी चाल 26 अक्टूबर 2022 तक रहेगी।

loksabha election banner

तीन अक्टूबर को नवरात्र की महाष्टमी है और 04 अक्टूबर को महानवमी है, ऐसे में बुध का मार्गी होना कई जातकों के लिए शुभकारी होने वाला है। ज्योतिषाचार्य पं ऋषिकेश शुक्ल ने बताया कि ज्योतिषशास्त्र में किसी ग्रह के मार्गी होने का मतलब उसकी सीधी चाल से है। आइए जानते हैं कि बुध के मार्गी होने पर किन किन राशियों के जातकों को लाभ मिलेगाः-

मेष राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा लाभ

बुध की मार्गी चाल मेष राशि के जातकों के लिए बहुत लाभप्रद हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए मार्गी बुध अच्छा समय लेकर आने वाला है। नौकरी-व्यापार में चल रही समस्याएं दूर होगी व्यापार में फायदा तीन गुना से अधिक हो सकता है पढ़ाई-लिखाई करने वालों के लिए भी शुभ रहेगा।

वृष राशि को कई स्रोत से धन लाभ

बुध की सीधी चाल वृष राशि के जातकों लिए भी लाभकारी रहेगी। आपको कई स्त्रोतों से धन लाभ हो सकता है। नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई के मामले में बेहतर रहेंगे। घर में चल रहे तनाव और समस्याओं से निजात मिलेगी। लंबे समय से फंसे या रुके कार्य पूर्ण होंगे।

कन्या राशि वालों को करियर में लाभ

इस राशि के जातक को बुध के मार्गी होने के बाद आपको कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा। करियर में सफलता मिलने की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रोग, दुर्घटनाओं से निजात मिलेगा। यदि घर में माता-पिता बीमार पड़े हैं तो उनके स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि को रुका धन मिलेगा

इस राशि के जातकों के लिए बुध देव आठवें भाव के स्वामी हैं। बुध ग्रह के मार्गी होने से इस राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कारोबार में भी लाभ हो सकता है। करियर में रुके कार्य आगे बढ़ सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है।

मकर राशि के व्यापारियों को फायदा

इस राशि के जातक को बुध की मार्गी चाल व्यापार में लाभ पहुंचाएगी। मार्गी चाल व्यापारी वर्ग के लिए अत्याधिक लाभप्रद साबित हो सकती है। करियर के रूप से समय अनुकूल रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को भी खुशखबरी मिल सकती है। जमीन-भवन से जुड़े मामले पक्ष में रहेंगे।

डिसक्लेमर : इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.