तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर, परिवार ने किया सेल्यूट, वंदे मातरम से गूंजा वातावरण
Amrohas soldier martyred भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे गूंज उठे। आर्मी के जवानों ने भीड़भाड़ के बीच एंबुलेंस सेे पार्थिव शरीर उतारकर रखा तो हर आंख नम हो गई। परिवार के लोगों को रोता-बिलखता देख लोगों का दिल भी रो उठा।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Amroha's soldier martyred : जम्मू कश्मीर में गोली लगने से हुई जवान की मौत के बाद पार्थिव शरीर अमरोहा में तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा तो मौजूद हर शख्स की आंख नम हो गई। वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पत्नी दीपिका के साथ अन्य स्वजन ने पार्थिव शरीर के पास पहुंचकर सेल्यूट करते हुए जवान तेजपाल को नमन किया।
बता दें कि गजरौला के गांव वारसाबद निवासी रामपाल सिंह का 30 वर्षीय पुत्र तेजपाल सिंह वर्ष 2015 में आर्मी में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। इन दिनों उसकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल में चल रही थी। मंगलवार की शाम वहां पर जवान तेजपाल की कनपटी के पास गोली लगने से मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी आर्मी मुख्यालय से जवान के छोटे भाई सतवीर को फोन पर मिली थी। इसके बाद स्वजन जम्मू-कश्मीर पहुंच गए। वहां से आर्मी अधिकारियों की देखरेख में एंबुलेंस में जवान का पार्थिव शरीर रखकर गांव आया। गुरुवार की सुबह जब पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हर आंख नम हो गई।
भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे गूंज उठे। आर्मी के जवानों ने भीड़भाड़ के बीच एंबुलेंस सेे पार्थिव शरीर उतारकर जवान के घर रख दिया। इसके बाद जवान को नमन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पत्नी दीपिका ने पति को अंतिम विदाई देते हुए सेल्यूट किया और भारत माता के जयकारे भी लगाए।
यह भी पढ़ें :-
Congress Pratigya Rally : छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ आज मुरादाबाद आएंगी प्रियंका
Moradabad Weather : इस महीने बढ़ती जाएगी ठंड, आज छाए रहेंगे बादल, तापमान में आएगी गिरावट
UP Police : अपराधियों के खिलाफ पुलिस चलाएगी 10 दिवसीय अभियान, तैयार होगी बदमाशों की सूची