Move to Jagran APP

सम्भल में दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा फूंका

मुरादाबाद: सम्भल के रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गाव में शुक्रवार की रात महिला के साथ दुष्कर्म क

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 12:22 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 12:22 PM (IST)
सम्भल में दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा फूंका
सम्भल में दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा फूंका

मुरादाबाद: सम्भल के रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गाव में शुक्रवार की रात महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे जिंदा फूंक दिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने जलाने की बात स्वीकार की है, लेकिन दुष्कर्म की बात से इन्कार किया है।

loksabha election banner

आए दिन युवक करते थे परेशान

रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गाव निवासी महिला के तीन बच्चे हैं। पति दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से गाव के ही कुछ लोग महिला को परेशान कर रहे थे। उसने कई बार इसकी जानकारी अपने भाई को फोन पर भी दी थी। महिला इसे लेकर बहुत ही परेशान रहती थी। शुक्रवार को भी उसके साथ छेड़खानी की घटना को इन युवकों ने अंजाम दिया था। जिसे लेकर उसकी युवकों से कहासुनी भी हुई। आरोप है कि रात में ये युवक महिला को जबरन घर से उठाकर सुनसान जगह पर ले गए और उसे जिंदा जला दिया। दबी जुबान में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की भी चर्चा है। घटना के बाद गाव में कोहराम मच गया। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने दुष्कर्म की बात से साफ इन्कार किया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसपी आरएम भारद्वाज ने कहा कि तहरीर नही मिली है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। दुष्कर्म हुआ है या नही इसकी जाच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.