केंद्रीय मंत्री गिरिराज किशोर सिंह पर भावनाएं आहत करने का आरोप, दी तहरीर
केंद्रीय मंत्री गिरिराज किशोर के बयान को लेकर नरौली के लोगों में रोष है। शनिवार को तमाम लोग बनियाठेर थाना पहुंचे और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ तहरीर दी।
By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 01:17 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 09:17 AM (IST)
सम्भल। केंद्रीय मंत्री गिरिराज किशोर के बयान को लेकर नरौली के लोगों में रोष है। शनिवार को तमाम लोग बनियाठेर थाना पहुंचे और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ तहरीर दी।
लोगों ने तहरीर में अवगत कराया कि सात मई को एक न्यूज चैनल पर देखा था कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज ङ्क्षसह जोकि बेगुसराय लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। वे एक धर्म के खिलाफ विवादित बयान देकर बवाल कराने का प्रयास करते दिखे। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। लोगों ने कहा कि अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। थानाध्यक्ष संजय ङ्क्षसह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें