Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज रामपुर में आएंगे, चुनाव संचालन समिति की लेंगे बैठक

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज रामपुर जाएंगे। वह यहां पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे। इसके अगले दिन शुक्रवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आएंगे। चुनाव को देखते हुए यह दौरा अहम माना जा रहा है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 01:05 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 01:05 PM (IST)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज रामपुर में आएंगे, चुनाव संचालन समिति की लेंगे बैठक
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आज और नकवी कल रामपुर आएंगे।

मुरादाबाद, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव जीतने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज रामपुर जाएंगे। वह यहां पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे। इसके अगले दिन शुक्रवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आएंगे।

loksabha election banner

रामपुर जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष रात में बरेली से रामपुर पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यालय पर रात्रि आठे बजे पंचायत चुनाव संचालन समिति बैठक लेंगे। इसके बाद रात्रि 9ः30 बजे वार्ड प्रभारियों की बैठक में मार्गदर्शन करेंगे। इसके अगले दिन केंद्रीय मंत्री श्री नकवी रामपुर आएंगे। वह शाम साढ़े चार बजे रामपुर पहुंचेंगे। शाम पांच बजे अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। रात्रि विश्राम भी रामपुर में करेंगे। इसके अगले दिन शनिवार को सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री नकवी का यहां अच्छा प्रभाव है। वह पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत के लिए यहां बैठक करेंगे। प्रत्याशियों को जीत के टिप्स देंगे।

यह भी पढ़ें :-

प्रधान पद का प्रत्‍याशी बोला-मैंने पुलिस को घूस दे दी है, हमारे अलावा अन्‍य क‍िसी के नहीं पड़ेंगे फर्जी वोट, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा

मास्‍क न पहनने वालों को सबक स‍िखाने की तैयारी, अधिकार‍ियों को म‍िला लक्ष्‍य, रोजाना काटे जाएंगे चालान

पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली मुरादाबाद की अमृता जैन चलाती हैं इंग्लिश टूल बॉक्स कार्यक्रम, बच्‍चों को अंग्रेजी में बनाती हैं दक्ष

Panchayat Election 2021 : ज‍िले में पांच मई तक बढ़ाई गई धारा 144, कार्यक्रमों के आयोजन के ल‍िए लेनी होगी अनुमत‍ि

Panchayat Election 2021 : सुर्खियों में मंडी धनौरा का वार्ड छह, ट‍िकट कटने पर बगावत शुरू, निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में मैदान में उतरे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.