रामपुर में बोले प्रदेश अध्यक्ष-भाजपा संस्कारों और अनुशासन में कार्य करने वाली पार्टी
BJP state president Swatantra Dev Singh जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने पार्टी के आगामी होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत संरचना व कार्ययोजना से प्रदेशाध्यक्ष को अवगत कराया।
रामपुर। BJP state president Swatantra Dev Singh।भारतीय जनता पार्टी के राम विहार कालाेनी स्थित कार्यालय पर 34 विधानसभा स्वार के सेक्टर संयोजक एवं सेक्टर प्रभारी की वर्चुअल प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा संस्कारों और अनुशासन में कार्य करने वाली पार्टी है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता की पहचान और सम्मान है। पार्टी के कार्यकर्ताओं की तपस्या और त्याग के कारण देशभर में भाजपा का परचम लहराया है। अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को पार्टी के प्रति न्योछावर करने वाले कार्यकर्ताओं के कारण जनता में हमारा विश्वास बढ़ा है। हमें कार्यकर्ता के रूप में चिंता करनी है कि बूथ स्तर तक निवास करने वाले प्रत्येक जन को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पद चिन्हों पर चलते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूर्ण बाध्यता के साथ पार्टी के प्रत्येक दायित्व को पूर्ण करें। जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने पार्टी के आगामी होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत संरचना व कार्ययोजना से प्रदेशाध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्चुअल मीटिंग के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने स्वार विधानसभा क्षेत्र के स्वर नगर के मंडलाध्यक्ष पंकज सैनी और ग्रामीण के मंडलाध्यक्ष पवन कुमार, टांडा नगर के मंडलाध्यक्ष योगेश सैनी और ग्रामीण के मंडलाध्यक्ष रोहताश सिंह एवं सभी मंडल प्रभारियों से वार्तालाप किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अशोक विश्नोई, हरीश गंगवार, महासिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अनुज सक्सेना, कपिल गुप्ता, ऋषभ ठाकुर, पीयूष प्रकाश सक्सेना आदि मौजूद रहे।