Move to Jagran APP

आजम के गढ़ में भाजपा ने झोंकी ताकत, 18 को रामपुर आएंगे योगी आदित्यनाथ Rampur News

बसपा प्रत्याशी जुबैर मसूद खां के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन और सांसद ग्रीश चंद रामपुर में जनसभाएं कर रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 11:57 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 07:06 AM (IST)
आजम के गढ़ में भाजपा ने झोंकी ताकत, 18 को रामपुर आएंगे योगी आदित्यनाथ Rampur News

रामपुर। सांसद आजम खां के गढ़ में विधानसभा उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताक झोंक दी है। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन समेत कई बड़े नेता रामपुर आ चुके हैं। नगर विकास राज्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता रामपुर में डेरा डाले हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 18 अक्टूबर को रामपुर आ रहे हैं।

loksabha election banner

रामपुर शहर से आजम नौ बार विधायक रह चुके हैं। इस साल पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और जीत गए। सांसद बनने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अब यहां उपचुनाव हो रहा है। मदतान 21 अक्टूबर को होगा और नतीजे 24 को सामने आएंगे। सपा से आजम की पत्नी राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा चुनाव लड़ रही हैं। उनकी जीत के लिए आजम खुद जगह-जगह जलसे कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष राम गोङ्क्षवद चौधरी और पूर्व मंत्री बलराम ङ्क्षसह यादव भी कई दिन रामपुर में प्रचार कर चुके हैं। बिलारी के विधायक फहीम अहमद समेत आसपास के जिलों के सपा नेता भी यहां प्रचार कर रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव भी रामपुर आएंगे। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ङ्क्षसह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत कई नेता रामपुर आ चुके हैं। नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र ङ्क्षसह और प्रदेश प्रवक्ता चंद्र मोहन तो रामपुर में डेरा डाले हैं। लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करा रहे हैं। जलशक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख तो रामपुर जिले के ही हैं, इसलिए उन्होंने चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता को चुनाव जिताने के लिए प्रधानों और प्रभावशाली लोगों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रामपुर आ रहे हैं। उनके आगमन पर ज्वालानगर में रजा टेक्सटाइल्स मैदान पर रामपुर विजय महासभा होगी। इसे सफल बनाने के लिए भाजपा नेता अभी से जुट गए हैं। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी अरशद अली खां गुड्डू के समर्थन में राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी भी रामपुर में जलसा कर चुके हैं। राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर और प्रदेश महामंत्री यूसुफ अली भी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.