विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवप्रकाश को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुरादाबाद का दबदबा बरकरार

Published: Tue, 18 Aug 2026 11:54 AM (IST)

शिवप्रकाश को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) के पद पर फिर से नियुक्त किया गया है। ...और पढ़ें

शिवप्रकाश राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन)

शिवप्रकाश राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन)

HighLights

  1. शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) पद पर पुनः नियुक्त किया गया

  2. वे मूल रूप से मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के वीरूवाला गांव निवासी हैं

  3. आरएसएस से भाजपा में आकर संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुरादाबाद का दबदबा बरकरार है। एक बार फिर से शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। इससे पहले भी वह इसी जिम्मेदारी का निर्वह्न कर रहे थे। उनका केंद्र मुंबई है। मूलरूप से ठाकुरद्वारा के वीरूवाला गांव निवासी शिवप्रकाश की शिक्षा-दीक्षा मुरादाबाद से ही हुई।

सरस्वती विद्या मंदिर से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बड़े भाई गजेंद्र सिंह बताते हैं कि शिवप्रकाश को साल 1986 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सबसे पहले हसनपुर तहसील के प्रचारक का जिम्मा सौंपा।

साल 1986 में हसनपुर तहसील के प्रचारक की मिली थी पहली जिम्मेदारी

  • साल 1990 में बड़ौत जिले का दायित्व सौंपा गया। विभाग प्रचारक बने।
  • साल 2000 में उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक बने। फिर प्रांत से प्रोन्नति मिली और साल 2010 में क्षेत्रीय प्रचारक बने, जिसमें संघ की ढांचागत व्यवस्था अनुसार उत्तराखंड, मेरठ और ब्रज प्रांत आता है।
  • संगठन शिल्पी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले शिवप्रकाश का कद बढ़ता गया। उन्हें आरएसएस से वर्ष 2014 में भाजपा में भेजा गया।
  • राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष की टीम में राष्ट्रीय सह महामंत्री का दायित्व मिला।

मूलरूप से ठाकुरद्वारा के वीरूवाला गांव के हैं निवासी, मुंबई है केंद्र

सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं अन्य दायित्वों को लेकर सूची जारी की गई। जिस पर मुरादाबाद के लोगों की भी निगाहें थीं। एक बार फिर से शिवप्रकाश का नाम देखते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें- तीन बार सांसद और पूर्व CM के करीबियों में गिनती, कौन हैं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री? दलितों को साधने की रणनीति

राजनीति से जुड़े जानकार बताते हैं कि शिवप्रकाश को बूथ प्रबंधन, चुनावी राज्यों में पार्टी की नब्ज टटोलने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जाना जाता है। उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र समेत कई महत्वपूर्ण राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पर्दे के पीछे रहकर बेहतरीन कार्य किया है।

यह भी पढ़ें- बीहड़ बना नया टूरिस्ट स्पॉट: डकैतों का नहीं अब पर्यटकों का बसेरा, रोमांच और एडवेंचर का नया सेंटर चंबल सेंक्चुरी