विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rampur Lok Sabha By-Election: भाजपा ने घनश्‍याम लोधी को बनाया प्रत्‍याशी, आजम खां की पत्‍नी तजीन फात्‍मा से होगा मुकाबला

By Vivek BajpaiEdited By:
Published: Sat, 04 Jun 2022 02:10 PM (GMT+05:30)

रामपुर शहर से आजम खां दसवीं बार विधायक बने हैं। इससे पहले वह साल 2019 में सांसद बने थे। विधायक ...और पढ़ें

भाजपा प्रत्‍याशी बने घनश्‍याम लोधी विधानपरिषद सदस्‍य रह चुके हैं।
भाजपा प्रत्‍याशी बने घनश्‍याम लोधी विधानपरिषद सदस्‍य रह चुके हैं।

रामपुर, जेएनएन। रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी अपना प्रत्‍याशी बनाया है। वह दो बार एमएलसी रह चुके हैं। वह पहले सपा में थे, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी से निकाल दिए गए थे। हालांकि वह पहले से ही सपा से किनारा किए हुए थे‌। अब उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के दिग्‍गज नेता आजम खां की पत्‍नी डा. तजीन फात्‍मा से उनके नाम का पर्चा भी खरीदा जा चुका है।

रामपुर शहर से आजम खां दसवीं बार विधायक बने हैं। इससे पहले वह साल 2019 में सांसद बने थे। विधायक बनने के बाद उन्होंने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस पर यहां लोकसभा उपचुनाव कराया जा रहा है। नामांकन में एक दिन बचा है। अब भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। घनश्याम सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि सपा से आजम खां की पत्नी को प्रत्‍याशी बनाया गया है। उनके पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम ने बताया कि उनकी मां लोकसभा उपचुनाव में सपा की प्रत्याशी बनाई जा रही हैं। उनका नामांकन पत्र भी ले लिया गया है। वह राज्यसभा सदस्य भी रही हैं और एक बार रामपुर शहर से विधायक भी चुनी जा चुकी हैं।

आजम के इस्‍तीफे से खाली हुई थी सीट: रामपुर लोकसभा सीट आजम खां के इस्‍तीफे से खाली हुई थी। आजम खां 2022 के विधानसभा चुनाव में दसवीं बार विधायक चुने गए हैं। वह रामपुर शहर सीट से विधायक हैं। अब रामपुर लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है। चुनाव भाजपा व सपा के बीच ही मुख्‍य मुकाबला होगा। सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खां को ही प्रत्‍याशी चुनने की जिम्‍मेदारी सौंपी है। आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा के नाम का पर्चा खरीदा जा चुका है। यानी भाजपा के मुकबले में सपा से एक बार फिर आजम परिवार ही होगा। तजीन फात्मा इससे पहले 2019 में हुए विधानसभा उपचुनाव में शहर विधायक बनी थीं।