भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत, दर्शन करके लौट रही थीं घर Sambhal news
रफ्तार तेज होने कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
सम्भल, जेएनएन। चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे महिला भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद भेजा गया है।
चन्दौसी के मुहल्ला मयूर विहार निवासी आशा चौधरी पत्नी केपी सिंह भाजपा नेता थीं। वह एमएलसी का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। दो दिन पूर्व वह अपने भाइयों के साथ बालाजी के दर्शन करने के लिए गई थीं। रविवार सुबह कार से घर लौट रही थीं। जैसे ही उनकी कार चन्दौसी-बहजोई मार्ग स्थित गांव आटा के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में आशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया। भाजपा नेता की मौत की सूचना मिलते ही तमाम भाजपाई अस्पताल पहुंच गए।