अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहीं भाजपा की कल्याणकारी योजनाएं
मंडी धनौरा में पूर्व सांसद भाजपा नेता देवेन्द्र नागपाल ने किया संबोधित।
अमरोहा : मंडी धनौरा में पूर्व सांसद भाजपा नेता देवेन्द्र नागपाल ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार अंत्योदय यानि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने मृतक शिक्षक अजमेन्द्र के परिजनों से मिलकर उन्हें एक लाख रुपये की नकद आर्थिक मदद प्रदान की। परिजनों का बंधाया ढांढस पूर्व सांसद समर्थकों संग हादसे के शिकार शिक्षक अजमेन्द्र के ग्राम नवाबपुरा पहुंचे। यहां पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बधाया। इस अवसर पर उन्होंने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की नकद आर्थिक मदद प्रदान की। उन्होंने कहा कि अजमेन्द्र के पिता उनकी पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता हैं। वह उनका सम्मान करते हैं। यह मदद उनके आश्रितों के लिए काम आएगी। साथ बेटियों की शादी के लिए हर संभव मदद प्रदान करने की भी बात कही। मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का किया आह्वान तत्पश्चात उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की जनता को जानकारी दी। साथ ही देश के समग्र विकास के लिए लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा की लहर अभी बरकरार, बड़े से बड़ा गठबंधन भाजपा का रास्ता नहीं रोका सकता है। सभी को मिलकर पार्टी को मजबूत बनाना चाहिए। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर विकास करा रही है। अन्य पार्टियां जनता को छल रहीं हैं। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी, वेदपाल ¨सह, चौधरी वीरेन्द्र ¨सह, व्रजेश ¨सह, नीलम चौधरी, सुरेन्द्र स्टेट, कैलाश गुर्जर, विजय शर्मा, राजीव सैनी, कपिल, विनोद गुर्जर, यूसुफ, कलुवा, प्रदीप वर्मा, सुनील वर्मा, अर¨वद अग्रवाल आदि मौजूद थे।