Move to Jagran APP

भाजपा बूथ अध्यक्ष चुनाव में मारपीट, एक का सिर फूटा Moradabad News

जेएनएन मुरादाबाद भाजपा बूथ अध्यक्ष के चुनाव में मामूली सी बात को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक कार्यकर्ता का सिर भी फट गया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 08:26 AM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 08:40 AM (IST)
भाजपा बूथ अध्यक्ष चुनाव में मारपीट, एक का सिर फूटा Moradabad News
भाजपा बूथ अध्यक्ष चुनाव में मारपीट, एक का सिर फूटा Moradabad News

जेएनएन, मुरादाबाद : भाजपा बूथ अध्यक्ष के चुनाव में मामूली सी बात को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक कार्यकर्ता का सिर भी फट गया। पुलिस को तहरीर देने पर भाजपा के पदाधिकारी मामले में दबाने में जुट गए।

loksabha election banner

खुद को अनुशासित पार्टी बताने वाली भारतीय जनता पार्टी में बूथ अध्यक्ष चुनाव में नियम तार-तार हो गए। भाजपा संगठन की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभी बूथ अध्यक्ष पद पर चुनाव चल रहे हैं। गुरुवार को कटरा पूरन नाज और कंजरी सराय के बूथ 19 और 20 के चुनाव हो रहे थे। चुनाव के दौरान सागर सराय के कुछ कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जिस बूथ के चुनाव नहीं थे उस बूथ के कार्यकर्ताओं के वहां पहुंच जाने से स्थिति असहज हो गई। आरोप है कि चुनाव में बाधा डालने की कोशिश की गई। इस बात को लेकर चुनाव में शामिल पक्ष दूसरे गुट के कार्यकर्ता को रोका तो बात बढ़ गई और दोनों आमने-सामने आए गए। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस मामले में बीच-बचाव करने की कोशिश, लेकिन बात बढ़ती चली गई और देखते-देखते ही मारपीट होने लगी। कोर्ट रोड पर जिस भवन में चुनाव चल रहा था वहां से झगड़ते हुए मामला सड़क पर आ गया। जिसके हाथ में जो पड़ा उसे लेकर ही एक दूसरे को मारने लगे। इसी दौरान आकाश भारद्वाज का सिर फट गया। लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गया और वहां भगदड़ मच गई। सिविल लाइन प्रभारी अनिल मारवाहा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर तहरीर दी गई है। घायल का मेडिकल कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट में घायल भाजपा नेता आकाश जिला अस्पताल में भर्ती

चुनाव प्रभारी का आरोप है कि जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया बाधित करने के लिए झगड़ा किया गया था। इस दौरान चुनाव संबंधी सभी दस्तावेज व प्रपत्र भी फाड़ दिए गए। सूचना पाकर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, दोनों ओर से थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी गई है। मारपीट में घायल भाजपा नेता आकाश जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। तभी कुछ लोग बूथ पर पहुंच गए और चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश। रोकने पर झगड़े पर उतारू हो गए। चुनाव संबंधी सभी प्रपत्र फाड़ दिए। इसके बाद मारपीट की गई। विवाद करने वालों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विशाल सिंह, चुनाव अधिकारी

चुनाव प्रक्रिया चलने के कारण भाजपा कार्यालय पर मौजूद था। विवाद की सूचना मिली थी। जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद संगठनात्मक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

महेंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष भाजपा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.