Bhai Dooj 2021 : भाई दूज त्योहार पर रोडवेज बसों के बढ़ाए गए फेरे, बहनों को नहीं हुई ज्यादा परेशानी
Bhai Dooj 2021 भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज के त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम द्वारा वाहनों का पुख्ता इंतजाम किया गया है। किसी बहन को स्टैंड पर खड़ा होकर बस का इंतजार नहीं करना पड़ा। उनके लिए हर 20 मिनट पर बस उपलब्ध रही।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Bhai Dooj 2021 : भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज के त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम द्वारा वाहनों का पुख्ता इंतजाम किया गया है। किसी बहन को स्टैंड पर खड़ा होकर बस का इंतजार नहीं करना पड़ा। उनके लिए हर 20 मिनट पर बस उपलब्ध रही।
परिवहन निगम ने दीपावली, भैया दूज आदि त्योहारों को देखते हुए चालकों, परिचालकों व अन्य स्टाफ की छुटि्टयां रद कर दी थीं। बस स्टैंड पर मौजूद 74 बसों का संचालन निगम द्वारा कराया जा रहा है। आज भैया दूज का त्योहार है। जिसके लिए निगम ने सभी बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके जौहरी ने बताया कि सभी बसों का शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया है। 20 मिनट के बाद बस सवारी लेकर स्टैंड से रवाना हो रहीं हैं।कर्मचारियों को भी इसके बारे में अवगत करा दिया गया था।